Thursday, 3 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मुझ पर दया कीजिए, मुझे…’ तापसी पन्नू ने मेकर्स से लगाई गुहार, बोलीं- ‘अब मैं कुछ…’

Taapsee Pannu Wants To Do Rom-Com Movie: एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने फिल्मी करियर और खुद की टाइपकास्टिंग को लेकर खुलकर बात की है.

Taapsee Pannu Wants To Do Rom-Com Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गांधारी’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं. इस बार एक्ट्रेस अपनी इस नई फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने अपने फिल्मी करियर और खुद की टाइपकास्टिंग को लेकर खुलकर बात की है. तापसी ने बताया कि अब वह फिल्मों में दमदार और लड़ाई करने वाले किरदार निभाकर ऊब गई हैं. इसलिए अब वह हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी फिल्में करना चाहती हैं. इसके साथ ही तापसी ने यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म ‘नाम शबाना’ और ‘बेबी’ के बाद से कई एक्शन, स्पाई और थ्रिलर फिल्मों को रिजेक्ट किया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कुछ कहा है.

मुझ पर दया कीजिए…

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में खुद की टाइपकास्टिंग को लेकर बात करते हुए तापसी ने हंसकर कहा, ‘प्लीज लोगों से कहिए, मुझ पर दया कीजिए, मुझे कुछ हल्का-फुल्का काम दीजिए. मैं कहती हूं कि हम आपको रोमांटिक कॉमेडी में देखना पसंद करेंगे. मैं भी ऐसा करना चाहूंगी.’ तापसी ने आगे कहा, ‘हमारी इंडस्ट्री में एक खास तरह की क्रिएटिव इमेजिनेशन की कमी है. जब हम किसी एक्टर को किसी खास तरह के रोल और कैटेगरी में अच्छा परफॉर्म करते हुए देख लेते हैं, तो हम सुरक्षित रास्ते को अपनाते हुए उसी एक्टर को बार-बार उसी तरह के रोल में कास्ट करते रहते हैं.’

---विज्ञापन---

कई फिल्में रिजेक्ट कीं…

इस दौरान तापसी ने बताया कि एक ही तरह के किरदार निभाने से बचने के लिए उन्होंने अब तक कई एक्शन, स्पाई और थ्रिलर फिल्मों को रिजेक्ट किया है. तापसी ने कहा, ‘मैं आपको बता भी नहीं सकती कि मैंने कितनी फिल्में ठुकराई हैं. इसमें कई स्पाई फिल्में भी शामिल हैं. ‘नाम शबाना’ और ‘बेबी’ के बाद से अब तक मैंने कई एक्शन फिल्में ठुकराई हैं. क्योंकि मुझे ऐसा लगता था कि जैसे एक तरह की क्रिएटिव बैंकरप्सी आ गई है, जहां आप किसी व्यक्ति की कल्पना नहीं कर सकते. अगर आप किसी को अच्छा एक्टर कह रहे हैं, तो प्लीज उस पर भरोसा भी रखें कि वह अलग-अलग तरह के एक्ट कर सकता है.’

लोगों ने मुझे…

तापसी ने आगे कहा, ‘अगर मुझे सिर्फ 10 दमदार फिल्में ऑफर की जाती हैं, तो इसमें मेरी कोई गलती नहीं है. मैं उनमें से बेस्ट फिल्म को सिलेक्ट करूंगी और उसे पर्दे पर उतारूंगी, लेकिन वह फिल्म फिर भी एक सशक्त महिला पर आधारित दमदार फिल्म होगी, क्योंकि लोगों ने मुझे उसी कैटेगरी में देखना शुरू कर दिया है.’

First published on: Sep 03, 2026 12:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola