Wednesday, 2 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

बीवी के झूठे आरोपों से तंग एक्टर, एक्टर ने पत्नी को बताया दिमागी मरीज़! बताई शादी-तलाक की सच्चाई!

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अपरा मेहता और एक्टर दर्शन जरीवाला एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों पिछले करीब 23 साल से अलग रह रहे हैं, लेकिन आज तक उन्होंने तलाक नहीं लिया है। अब दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर बयानबाजी सामने आई है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 2, 2026 15:56
Share :
Apra Mehta

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अपरा मेहता और एक्टर दर्शन जरीवाला एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों पिछले करीब 23 साल से अलग रह रहे हैं, लेकिन आज तक उन्होंने तलाक नहीं लिया है। अब दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर बयानबाजी सामने आई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अपरा मेहता ने पति दर्शन जरीवाला से अलग होने की वजह बताते हुए चौंकाने वाले दावे किए थे। एक्ट्रेस के मुताबिक, दर्शन ने उनसे कहा था कि उनके अंदर अब अपरा के लिए प्यार नहीं बचा है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि दर्शन ने उन्हें दुनिया की सबसे बदसूरत महिला कहा था। इसके बाद दर्शन घर छोड़कर चले गए थे। अब दर्शन जरीवाला ने इन आरोपों पर अपनी सफाई दी है। एक्टर ने अपरा की बताई कहानी को गलत बताते हुए कहा कि समय के साथ इंसान की यादें बदल सकती हैं और पुरानी घटनाएं हमेशा उसी तरह याद नहीं रहतीं, जैसी वास्तव में हुई थीं। उन्होंने इसे ‘झूठी याददाश्त’ यानी फॉल्स मेमोरी का मामला बताया। ‘बदसूरत’ कहने के दावे पर भी दर्शन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह किसी साधारण दिखने वाली महिला से भी ऐसी बात नहीं कह सकते। उनके मुताबिक, किसी व्यक्ति की बाहरी खूबसूरती पर टिप्पणी करने के बजाय उसके व्यवहार और व्यक्तित्व पर बात करना ज्यादा जरूरी है। दर्शन ने यह भी आरोप लगाया कि अपरा खुद को पीड़ित के तौर पर पेश करना चाहती हैं। वहीं, दोनों के रिश्ते और उनके अलगाव को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

First published on: Sep 02, 2026 03:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola