Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

फेमस एक्टर का 41 साल की उम्र में हुआ निधन, कैंसर से हारी जंग, शोक में डूबी इंडस्ट्री

मलयालम टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सिद्धार्थ वेणुगोपाल का आज निधन हो गया है. उन्होंने 41 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. सिद्धार्थ लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे.

Sidharth Venugopa
Sidharth Venugopa

मलयालम टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सिद्धार्थ वेणुगोपाल का आज निधन हो गया है. उन्होंने 41 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. सिद्धार्थ लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. उन्हें कैंसर था और बीते दो सालों से वह इसका इलाज करवा रहे थे. हालांकि वह कैंसर से जंग हार गए और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर के निधन के बाद से टीवी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है. एक्ट्रेस सीमा जी नायर ने भी सिद्धार्थ के निधन पर दुख जताया है.

कौन थे सिद्धार्थ वेणुगोपाल

बता दें कि सिद्धार्थ त्रिशूर के चलाकुड़ी के रहने वाले थे. उन्होंने ‘कस्तूरीमन और भाग्यजातकम’ जैसे शो में काम किया है और वह इन शोज के लिए काफी पॉपुलर हैं. वह बचपन से ही एक्टिंग के शौकीन थे. जिसके कारण उन्होंने कॉलेज के दिनों में एक्टिंग सीखने के लिए थिएटर ज्वाइन कर लिया था. उन्होंने इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर अरुण घोष के सहयोग से टीवी में शुरुआत की. वहीं, अब उनके चले जाने से परिवार में मातल का माहौल है. इतना ही नहीं तमाम इंडस्ट्री जगत के कलाकारों ने भी शोक जताया है.

---विज्ञापन---

सिद्धार्थ के निधन से दुखी हैं सीमा नायर

एक्ट्रेस सीमा नायर ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के निधन पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा, ” सारी उम्मीदें खत्म हो गईं, फेमस सीरियल एक्टर सिद्धार्थ वेणुगोपाल अब एक ऐसी दुनिया में चले गए हैं, जहां कोई दर्द नहीं है. पिछले दो सालों से मैं तुम्हारे लिए लड़ती रही, तब भी जब मेरा मन और शरीर पूरी तरह से थक चुका था. मैं तुम्हारी जान बचाने के लिए लगातार भाग दौड़ करती रही. आज भगवान ने तय रिया कि तुम्हें अब और तकलीफ नहीं होनी चाहिए. मैं यह बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं सिद्धार्थ, मैं पूरी तरह टूट गई हूं.”

एक्टर किशोर सत्य ने जताया दुख

वहीं, एक्ट्रेस सीमा के अलावा एक्टर किशोर सत्य ने भी सिद्धार्थ के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, “एक और कलाकार बहुत जल्दी हमसे बिछड़ गया. सिद्धार्थ वेणुगोपाल टीवी शोज के दर्शकों के लिए एक जाना माना चेहरा थे. वो काफी वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे. हमारी सीमा जी नायर उनकी सेहत का ख्याल रख रही थीं. फिल्म इंडस्ट्री ने हमेशा कई लोगों की, जिसमें दिवंगत शरण्या भी शामिल हैं. उनकी मेडिकल जरूरतों का ख्याल रखा है. मैं प्रार्थना करता हूं कि सिद्धार्थ की आत्मा को शांति मिले और सीमा जी नायर के बड़ा दिल रखने के लिए उनके आगे नतमस्तक हूं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ये है वो एक वजह जिसके कारण फिर साथ आईं Asha Bhosle और Lata Mangeshkar, ऐसे एक हुईं दोनों बहनें

First published on: Apr 18, 2026 12:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola