Monday, 26 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

रश्मिका के बाद विजय देवरकोंडा का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, KISS वाली फोटो शेयर कर बोले- ‘लोग ऐसी की तैसी कराएं’

रश्मिका मंदाना के बाद अब विजय देवरकोंडा ने उनकी लव लाइफ को लेकर हो रही चर्चा के बीच ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

Vijay Deverakonda
रश्मिका के बाद विजय देवरकोंडा का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, Photo Credit- Social Media

साउथ के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दोनों के रिश्ते पर सोशल मीडिया पर सवाल उठाने वालों को पहले रश्मिका ने करारा जवाब दिया और अब उनके पति विजय भी ट्रोलर्स पर भड़क गए हैं. विजय ने रश्मिका के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए अपने प्यार का इजहार किया. साथ ही उन्होंने ट्रोल करने वालों को ऐसा जवाब दिया कि उनका पोस्ट चर्चा में आ गया.

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी पत्नी, मेरी जिंदगी की औरत’

विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की. इसमें रश्मिका अपने पति के माथे पर किस करती नजर आ रही हैं. इसके अलावा एक वीडियो में वह विजय के कंधों पर बैठी दिखाई देती हैं और अभिनेता उन्हें उठाकर घर में घूमते नजर आते हैं. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है.

---विज्ञापन---

विजय की पोस्ट में दिखा रश्मिका के लिए प्यार

इस पोस्ट के साथ विजय ने लिखा, ‘मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी पत्नी, मेरी जिंदगी की औरत.’ उन्होंने आगे कहा कि रश्मिका उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक हैं और उन्हें चुनने का उनका फैसला बिल्कुल सही था.

---विज्ञापन---
रश्मिका के बाद विजय देवरकोंडा का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा

रिश्ते पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब

विजय ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो उनके रिश्ते को लेकर लगातार बातें बना रहे हैं. अभिनेता ने कहा कि जो लोग उनकी चिंता करते हैं, उन्हें बता दें कि दोनों बहुत खुश हैं. उन्होंने खुद को खुशनसीब बताते हुए लिखा कि अगर दुनिया के खिलाफ वह और रश्मिका साथ खड़े हैं, तो उन्हें इससे भी कोई परेशानी नहीं है.

विजय की ट्रोलर्स को दो टूक

लेकिन विजय के पोस्ट की सबसे ज्यादा चर्चा उनकी आखिरी लाइन को लेकर हो रही है. अभिनेता ने ट्रोलर्स को दो टूक अंदाज में जवाब देते हुए लिखा कि बाकी सब लोग अपनी ऐसी-तैसी कराएं. उनके इस बयान को रश्मिका के समर्थन और बेवजह की आलोचना करने वालों को जवाब देने के तौर पर देखा जा रहा है.

रश्मिका ने भी सुनाई थी खरी-खरी

दरअसल, हाल ही में करण जौहर के शो में रश्मिका ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि शादी के लिए उन्होंने विजय को करीब एक साल तक मनाया और लगभग 100 बार कहा. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने विजय को ‘रेड फ्लैग’ कहना शुरू कर दिया, जबकि कुछ ने रश्मिका के फैसले पर सवाल उठाए.

---विज्ञापन---

रश्मिका ने 8 पन्नों का शेयर किया पोस्ट

लगातार ट्रोलिंग से परेशान होकर रश्मिका ने आठ पन्नों का नोट शेयर किया था. उन्होंने साफ कहा कि वह अपने पति से बेहद प्यार करती हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है. अभिनेत्री ने यह भी बताया कि मुश्किल समय में विजय उनके साथ खड़े रहे.

विजय की पोस्ट ने ट्रोलर्स का किया मुंह बंद

अब विजय के इस पोस्ट से साफ है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर उठने वाली बातों से ज्यादा एक-दूसरे के साथ को अहमियत दे रहे हैं. जहां उनकी रोमांटिक तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं, वहीं ट्रोलर्स के लिए उनका बेबाक संदेश सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 26, 2026 05:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो