बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 यानी गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनके रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. सुनीता ने जहां अभिनेता पर बेवफाई के आरोप लगाए हैं, वहीं अब गोविंदा ने भी इन दावों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. अभिनेता का कहना है कि कोई तीसरा शख्स उनकी पत्नी को भड़का रहा है. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.
‘मेरी छवि तो हमेशा से खराब रही है’
ABP लाइव के साथ बातचीत में गोविंदा ने कहा कि उनका स्वभाव किसी को सबके सामने बेइज्जत करने या उसकी पोल खोलने का नहीं है. अभिनेता के मुताबिक, उन्होंने सात-आठ साल पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि उन्हें ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. अब उन्हें लगता है कि वही दौर उनकी जिंदगी में लौट आया है.
गोविंदा ने यह भी कहा कि सालों से उनकी छवि को लेकर बातें होती रही हैं. लोग उनसे कहते आए हैं कि वह एक दिन अपनी पत्नी को धोखा देंगे. अभिनेता के इस बयान ने एक बार फिर उनके और सुनीता के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं.
‘हमारे बीच कोई खेल खेल रहा है’
गोविंदा ने बातचीत में इशारा किया कि उनके और सुनीता के बीच कोई तीसरा व्यक्ति गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर रहा है. उनका मानना है कि कोई सुनीता को प्रभावित कर रहा है. हालांकि, इस दावे के समर्थन में उन्होंने कोई नाम या ठोस जानकारी सार्वजनिक नहीं की.
अभिनेता ने साफ किया कि वह इन आरोपों के जवाब में अपनी पत्नी को बदनाम नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा कि वह फिलहाल सीधे रिएक्शन देने से बचेंगे और इस पूरे मामले में संयम बनाए रखेंगे. गोविंदा का मानना है कि जब यह दौर गुजर जाएगा, तब लोग उनके व्यवहार को सम्मान की नजर से देखेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि कड़वाहट से कभी मिठास नहीं आती और वह किसी के बिछाए जाल में नहीं फंसना चाहते.
क्या है गोविंदा-सुनीता के रिश्ते का पूरा मामला?
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी टीना और बेटा यशवर्धन. पिछले कुछ समय से दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.