Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

ये है वो एक वजह जिसके कारण फिर साथ आईं Asha Bhosle और Lata Mangeshkar, ऐसे एक हुईं दोनों बहनें

Lata Mangeshkar and Asha Bhosle Reunion: इस एक कारण की वजह से आशा भोसले और लता मंगेशकर के बीच की दूरियां 12 साल बाद खत्म हुई थीं. चलिए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या था?

Lata Mangeshkar and Asha Bhosle Reunion: बॉलीवुड की फेमस और महान गायिका आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़कर चली गई हैं. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 12 अप्रैल 2026 को अपनी आखिरी सांस ली. अपने पीछे संगीत की 80 साल की विरासत छोड़ गई आशा भोसले के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें और पोस्ट वायरल होने लगी, जिसमें बताया जा रहा है कि आशा भोसले और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे. दोनों बहनों के बीच काफी मनमुटाव था. हाल ही में राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने एक किस्सा बताते हुए इन दोनों के रिश्ते की सच्चाई बताई है.

आशा भोसले की शादी

राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने हाल ही में E24 को दिए एक स्पेशल इंटरव्यू में आशा भोसले और उनकी बहन लता मंगेशकर के रिश्ते के बारे में बात की और उनके फिर से एक होने के किस्से के बारे में बताया. राजीव शुक्ला ने कहा, ‘आशा जी जब बढ़ीं हुई तो उन्हें किसी से प्यार हो गया, लेकिन उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था. आशा जी ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की. इससे उनकी मां बहुत ही ज्यादा नाराज थीं. इसके बाद 12 साल तक आशा भोसले घर नहीं आईं. कभी-कभी स्टूडियो में उनकी मुलाकात बड़ी बहन लता मंगेशकर से होती थी. कई बार दोनों बहनों ने एक साथ गाना भी गाया, लेकिन कभी बात नहीं की. उस वक्त लता जी के मन में भी आशा भोसले के घर छोड़कर चले जाने से कहीं ना कहीं एक टीस और पीड़ा थोड़ी थी.’

---विज्ञापन---

वजह से फिर एक हुईं दोनों बहनें

राजीव शुक्ला ने आगे कहा, ’12 साल बाद एक दिन बालकेश्वर में लता जी के घर की घंटी बजी. उनकी मां ने दरवाजा खोला तो देखा गेट पर आशा जी अपने दो बच्चों के साथ संदूक लिए खड़ी थीं. वो अपने ससुराल से दुखी होकर घर वापस लौट आई थीं. यहां उनकी मां ने कहा कि आशा अब ये घर लता का है. अब वो इस घर की मालकिन नहीं है, अब लता इस घर की मालकिन है. मुझे लता से पूछना पड़ेगा, तभी तुम अंदर आ सकती हो. उस वक्त लता जी कोल्हापुर गई हुई थीं. उनकी मां ने लता जी को टेलीफोन किया. लता जी को जैसे ही उनकी मां ने आशा जी के बारे में बताया, लता जी तुरंत ने कहा कि उसे मेरा वाला कमरा दे दो. मेरा कमरा तुरंत खाली करो और वो कमरा आशा को दे दो.’ जिसके बाद आशा वहीं रह गई. इस तरह से एक बार फिर लता और आशा एक हो गईं. वो लता जी का अपनी बहन आशा के लिए प्यार ही था, जिसकी वजह से दोनों बहनें फिर से एक हो गईं.’

First published on: Apr 18, 2026 11:19 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola