Tuesday, 27 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

SAFTA अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस Sibusisiwe Gugu Manqele का निधन, परिवार ने बताई मौत की वजह

Sibusisiwe Gugu Manqele Passes Away: मशहूर साउथ अफ्रीकी एक्ट्रेस और राइटर सिबुसिसीवे गुगु मंकवेले का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है. अस्पताल में एक हफ्ते से ज्यादा समय तक दिल की बीमारी से जूझने के बाद परिवार ने उनके जाने की दुखद पुष्टि की है.

Sibusisiwe Gugu Manqele Passes Away
Sibusisiwe Gugu Manqele Passes Away

Sibusisiwe Gugu Manqele Passes Away: साउथ अफ्रीकी एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव इंडस्ट्री से बेहद झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. SAFTA अवॉर्ड विनर स्क्रीनराइटर, एक्ट्रेस और एंट्रेप्रेन्योर सिबुसिसीवे गुगु मंकवेले (Sibusisiwe Gugu Manqele) का महज 35 साल की उम्र में निधन हो गया है. 22 अक्टूबर 2026 को ली गई उनकी अंतिम सांस की खबर ने पूरे आर्ट्स और सिनेमा जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है. उनके अचानक यूं चले जाने से फैंस और उनके करीबी बुरी तरह टूट गए हैं. उनके फैंस के लिए उनका अचानक चले जाना काफी शॉकिंग हैं और उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं.

कार्डियक कंडीशन बनी मौत की वजह

परिवार के सदस्य एम.बी. मगुनी (M.B. Mnguni) द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सिबुसिसीवे गुगु मंकवेले को दिल की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक हफ्ते से अधिक समय तक इलाज चलने के बाद 22 अक्टूबर 2026 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

---विज्ञापन---

कंटेंटवुड की CEO और आइकॉनिक टीवी शोज

‘कंटेंटवुड’ (ContentWood) की CEO के रूप में काम करते हुए सिबुसिसीवे ने साउथ अफ्रीका के सबसे पॉपुलर शोज जैसे ‘स्कीम साम’ (Skeem Saam), ‘गोमोरा’ (Gomora), ‘हाउस ऑफ ज्विडे’ (House of Zwide) और ‘उमखोखा’ (Umkhokha) को शेप देने में अहम भूमिका निभाई थी.

लोकल लैंग्वेज और ऑन-स्क्रीन करियर

अपनी मातृभाषा इसिजुलु (isiZulu) को हमेशा प्रमोट करने वाली गुगु मंकवेले ने ऑन-स्क्रीन ‘इंटरसेक्शन्स 2’ (Intersexions 2) में दमदार एक्टिंग की थी. इसके अलावा उन्होंने मार्केट थिएटर में ‘पास ओवर’ (Pass Over) नाटक के लिए बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया था.

---विज्ञापन---

निधन से चंद घंटे पहले पूरा हुआ PhD का सपना

एक्ट्रेस के साथ-साथ वह एक बेहतरीन स्कॉलर भी थीं. यूनिवर्सिटी ऑफ क्वाजुलु-नटाल (UKZN) में अपनी डॉक्टरेट रिसर्च कर रही थीं. उनके जाने से कुछ घंटे पहले ही यूनिवर्सिटी को उनकी पीएचडी रिपोर्ट मिली, जिसमें उनके डॉक्टर बनने की पुष्टि हो गई थी.

ईश्वर में अटूट विश्वास और परिवार का इमोशनल मैसेज

परिवार ने अपने बयान में कहा कि सिबुसिसीवे का भगवान में अटूट विश्वास था और उनकी आस्था ही उनके हर काम की ताकत थी. दुख की इस घड़ी में मिले ढेर सारे प्यार और प्रार्थनाओं के लिए परिवार ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 26, 2026 05:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो