Monday, 26 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘1000 बार भी करूंगी’, विजय देवरकोंडा के प्यार में डूबीं रश्मिका, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर फैंस को अपने और 9विजय के रिश्ते को लेकर ख9ुलकर अपनी बात रखी है.

rashmika mandanna
रश्मिका मंदाना ने पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स का किया मुंह बंद, Photo Credit- Social Media

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में दोनों ने ‘कॉफी विद करण’ के दूसरे एपिसोड में अपनी लव लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए थे. इस दौरान रश्मिका ने बताया था कि विजय ने उनसे शादी के लिए एक साल तक 100 बार प्रपोज करने की बात कही थी. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. अब एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को ऐसा जवाब दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.

100 बार नहीं, 1000 बार भी कर सकती हूं प्रपोज!

रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने साफ किया कि उनके और विजय के बीच हुई बातचीत का मतलब प्रपोजल की गिनती करना नहीं था. दोनों एक-दूसरे को समझने और रिश्ते को वक्त देने में विश्वास रखते हैं. रश्मिका ने कहा कि वह अपने पार्टनर के प्यार में पूरी तरह डूबी हुई हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

---विज्ञापन---
रश्मिका ने पोस्ट शेयरकर ट्रोलर्स का किया मुंह बंद

एक्ट्रेस का ट्रोलर्स को जवाब

एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए लिखा कि अगर वह अपने पार्टनर से इतना प्यार करती हैं, तो इसमें परेशानी किस बात की है? उन्होंने कहा, ‘मैं ये हजार बार भी कर सकती हूं. 100 बार तो कुछ भी नहीं है.’ रश्मिका के इस बयान ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है.

शादी का मतलब सिर्फ प्रपोजल और अंगूठी नहीं

रश्मिका ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनके लिए शादी का मतलब सिर्फ घुटनों पर बैठकर प्रपोज करना या उंगली में अंगूठी पहनाना नहीं है. उनके लिए शादी का असली मतलब साथ मिलकर जिंदगी और भविष्य बनाना है. उन्होंने यह भी कहा कि वह दिल से सोचती हैं, जबकि विजय जिंदगी के व्यावहारिक पहलुओं पर ध्यान देते हैं. दोनों की यही अलग-अलग खूबियां उनके रिश्ते को मजबूत बनाती हैं.

कैसे रश्मिका-विजय ने लिया फैसला?

एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने और विजय ने एक-दूसरे को समझने के लिए समय लिया और फिर साथ रहने का फैसला किया. उनके लिए यह किसी तय गिनती या बड़े प्रपोजल से कहीं ज्यादा मायने रखता है.

---विज्ञापन---

‘मुश्किल वक्त में वह मेरे साथ था’

रश्मिका ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो उनकी चिंता करने के नाम पर उन्हें रिश्ते से दूर रहने की सलाह दे रहे थे. उन्होंने कहा कि जब उनकी जिंदगी में मुश्किल दौर था, तब विजय उनके साथ खड़े थे. आज भी जब वह परेशान होती हैं या भावुक हो जाती हैं, तो विजय उनका सहारा बनते हैं.

बेवजह चिंता न करने की रश्मिका ने की अपील

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर विजय के उन्हें अनफॉलो करने और दोनों के रिश्ते में दरार आने जैसी अफवाहों पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनके रिश्ते को लेकर बेवजह चिंता न करें.

---विज्ञापन---

रश्मिका ने की फैंस से दिल खोलकर बात

रश्मिका ने यह भी बताया कि वह अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं. उनके इस बेबाक बयान के बाद विजय और रश्मिका के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक्ट्रेस का पक्ष सामने आ गया है.

First published on: Oct 26, 2026 05:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो