Sunday, October 1, 2023
-विज्ञापन-

Bigg Boss OTT 2: वीकेंड का वार में सलमान खान ने ‘फुकरा इंसान’ को लगाई लताड़, बोले- ‘हम तो शुक्रगुजार हैं’

Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस के इस हफ्ते के वीकेंड के वार में सलमान खान ने अभिषेक मल्हान की क्लास लगाई जिससे वो शर्मिंदा हो गए।

Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT 2) इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। अब इस शो के ग्रैंड फिनाले की डेट भी नजदीक आ रही है तो फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ रही है। हर दिन कोई न कोई ऐसा वाकया हो रहा है जो शो को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बना रहा है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का वीकेंड का वार आ चुका है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट ने अपनी अपनी पेटी बांध ली है।

फुकरे इंसान और अविनाश के बीच हुई लड़ाई

हाल ही के एपिसोड में राशन टास्क हुआ था, जिसमें फुकरा इंसान (Fukre Insan) और अविनाश (Avinash) एक दुसरे से भिड़ते हुए नजर आए थे। इसके अलावा शो में टिकट टू टास्क भी हुआ जिसमें पूजा भट्ट इमोशनल हो गईं। वहीं सलमान खान (Salman Khan) ने अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) को खूब लताड़ा।

यह भी पढ़ें: अभिषेक मल्हान के सामने मनीषा रानी के लिए जिया शंकर ने निकाली भड़ास, बोलींं- वो आग लगाने का काम करती है

शो में अभिषेक मल्हान हुए शर्मसार  (Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar)

वीकेंड का वार में देखा गया कि सलमान खान ने घर के सभी सदस्यों की एक-एक करके क्लास लगाई। लेकिन सबसे ज्यादा गुस्सा अभिषेक मल्हान पर फूटा। सलमान ने फुकरा इंसान की क्लास लगाते हुए कहा कि ‘तो आप शो में फॉलोअर्स लेकर आए हैं? आपको इस बात की गारंटी है कि शो में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स आपकी वजह से आए हैं’। सलमान की इस बात को सुनकर अभिषेक शर्मसार हो गए।

सलमान ने अभिषेक को जमकर लताड़ा  (Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar)

सलमान खान अपनी बात को .जारी रखते हुए कहते हैं कि ‘हम तो शुक्रगुजार हैं, आप न होते तो हमारे शो का क्या होता’? भाईजान आगे कहते हैं कि ‘ आप फॉलोअर्स को फॉलो कर रहे हैं न कि वो आपको’। शो में सलमान खान की आंखों में अभिषेक के प्रति गुस्सा साफ नजर आ रहा था। पता हो कि बीते शो में फुकरे इंसान ने शो के फॉलोअर्स को लेकर कुछ ऐसा कहा था कि सलमान खान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

शो के पहले फाइनलिस्ट है अभिषेक मल्हान

आपको बताते चलें कि अभिषेक बिग बॉस ओटीटी 2 के पहले फाइनलिस्ट हैं। अपने शानदार गेम से उन्होंने सभी फैंस का दिल जीत लिया। अब देखने वाली बात ये है कि विनर का ताज किसके सिर पर सजता है।

Latest

Don't miss

Gadar 2 Day 50 Box Office Collection: ‘जवान’ के आगे नहीं झुका ‘तारा सिंह’, सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 50वें दिन कमाए इतने...

Gadar 2 Day 50 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की मल्टीस्टारर फिल्म गदर 2 ने सिनेमाघरों में 50 दिन...

Fukrey 3 Collection Day 3: ‘फुकरे 3’ के आगे सब हुए फेल, तीसरे दिन की बंपर कमाई ने दिखा डाला खेल

Fukrey 3 Collection Day 3: 'फुकरे 3' (Fukrey 3 ) ने हंसा-हंसा कर लोगों को लोटपोट कर दिया है। ये फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा...

पहले प्यार में मिला धोखा, 10 महीने में टूट गई शादी, फिर इस इंसान ने दूर किया एक्ट्रेस का अकेलापन

Shraddha Nigam Birthday: एक्ट्रेस श्रद्धा निगम (Shraddha Nigam) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 1 अक्टूबर 1979 को जन्मी श्रद्धा का आज जन्मदिन है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here