---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: घर छोड़कर वृद्ध आश्रम जाएगी सम्राट की मां, अब ये हसीना करेगी एंट्री?

Ghum Hi Kisi Ke Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hi Kisi Ke Pyaar Meiin) की कहानी में सई और विराट माता-पिता बनना चाहते हैं। हालांकि विराट ने सेरोगेसी के जरिए पिता बनने से इनकार कर दिया है। नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) […]

Ghum Hi Kisi Ke Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hi Kisi Ke Pyaar Meiin) की कहानी में सई और विराट माता-पिता बनना चाहते हैं। हालांकि विराट ने सेरोगेसी के जरिए पिता बनने से इनकार कर दिया है। नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode) की कहानी में अब तक आपको देखने को मिला कि, सम्राट की मौत हो जाने के बाद पाखी अंदर ही अंदर ये प्लान बनाती है कि वो सई के करीब जाएगी, ताकि वो विराट को हासिल कर सके। वहीं सई अपने बच्चे को खोने के बाद पूरी तरह से टूट चुकी होती है। विराट भी इस घटना के बाद गुमसुम हो जाता है। लेकिन इस सीरियल में आने वाले ट्विस्ट और टर्न यहीं पर खत्म नहीं होने वाले।

 

 

  और पढ़िए – Mreenal Deshraj Engaged: ‘इश्कबाज’ फेम मृणाल देशराज ने दस साल छोटे बॉयफ्रेंड संग की सगाई

 

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) की कहानी में आगे आपको देखने को मिलेगा कि, सई जाकर विराट को सेरोगेसी कराने के लिए मनाने की कोशिश करेगी। लेकिन विराट सई की इन बातों को मानने से साफ इनकार कर देगा। वहीं पाखी इस मौके का फायदा उठाकर विराट के करीब जाने की कोशिश करेगी। पाखी को अंदर ही अंदर ये बात समझ में आने लग जाएगी कि विराट और सई के बीच कुछ अनबन चल रही है।

मौत के बाद चौहान परिवार के लोग सम्राट का जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस दौरान सई और विराट इमेशनल होते हुए सम्राट को याद करेंगे। सई अपने भाई को नम आंखों के साथ याद करेगी। वहीं पाखी भी सबके सामने सम्राट को याद करते हुए दुख जताने की कोशिश करेगी। परिवार के बाकी लोग भी सम्राट की सारी अच्छी यादों को समेटते हुए उसका जन्मदिन मनाएंगे।

 

 

  और पढ़िए –  Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी के शो में खतरा होगा अनलिमिटेड, इस दिन होगा प्रीमियर

 

 

इतने में जल्द ही सम्राट की मां चौहान हाउस छोड़ देगी। चौहान हाउस तो छोड़ते ही सम्राट की मां सीधा वृद्ध आश्रम चली जाएगी। सम्राट की मां के घर छोड़ने की वजह से सभी घरवालों को जोरदार झटका लगेगा। भवानी जहां सम्राट की मां को रोकने की कोशिश करेगी, तो वहीं पाखी इस मोके का पूरा फायदा उठाएगी।

 

सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में जल्द ही एक हसीना की भी एंट्री होने वाली है। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि डॉली माट्टो है। डॉली माट्टो डॉ अंजलि का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। इस शो में डॉ अंजलि के आने के बाद वो विराट को सेरोगेसी के लिए राजी कर लेंगी।

 

यहाँ पढ़िए – टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 14, 2022 05:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.