---विज्ञापन---

Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी के शो में खतरा होगा अनलिमिटेड, इस दिन होगा प्रीमियर

Khatron Ke Khiladi 12: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का मोस्ट पॉपुलर शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ अब जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) की शूटिंग भी शुरू की जा चुकी है। जिसके लिए शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal), […]

Khatron Ke Khiladi 12: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का मोस्ट पॉपुलर शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ अब जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) की शूटिंग भी शुरू की जा चुकी है। जिसके लिए शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal), फैजल शेख (Faisal Shaikh), एरिका पैकर्ड, सृति झा और रुबीना दिलैक सहित सभी सितारे केपटाउन पहुंच चुके हैं। वहीं शो की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें भी अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। लेकिन अब इसी बीच ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की प्रीमियर डेट भी सामने आ गई है। दरअसल, शो से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसके बाद से ये बात साफ हो गई है कि ये शो कबसे और किस वक्त से शुरू होगा।

 

  और पढ़िए – Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: घर छोड़कर वृद्ध आश्रम जाएगी सम्राट की मां, अब ये हसीना करेगी एंट्री

 

कलर्ट टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें ये बताया गया है कि शो का ग्रैंड प्रीमियर 2 जुलाई को होगा। रोहित शेट्टी का ये शो हर शनिवार और रविवार रात के 9 बजे दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए हाजिर होगा। प्रोमो की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि रोहित शेट्टी पर कोई पीछे से आकर वार करने की कोशिश करता है। लेकिन रोहित शेट्टी को कोई इतनी आसानी से कैसे पछाड़ सकता है। ऐसे में रोहित उस शख्स का हाथ पकड़कर उसे जमीन पर पटखनी दे देते हैं।

 

  और पढ़िए –  Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी के शो में खतरा होगा अनलिमिटेड, इस दिन होगा प्रीमियर

 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) के फैनपेज पर अक्सर शो से जुड़े अपडेट मिलते रहते हैं। अगर फैनपेज के मुताबिक मानें तो पहले हफ्ते में एरिका पैकर्ड शो से बाहर हो चुकी हैं। दरअसल, पहले हफ्ते में तुषार कालिया, अनेरी वजानी, जन्नत जुबैर, एरिका पैकर्ड को फियर फंदा मिला था। लेकिन एलिमिनेशन स्टंट में अच्छा परफॉर्म ना करने की वजह से एरिका पैकर्ड को शो से बाहर कर दिया गया। उनके अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ से जन्नत जुबैर के बाहर होने की भी खबर आई थी। हालांकि ऐसा होगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

 

यहाँ पढ़िए – टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 14, 2022 06:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.