---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान को आई शर्म, कॉलेज में सबके सामने सवि से मांगी माफी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 7 October : सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लेटेस्ट ट्रैक में एक के बाद एक गलतफहमियों के बाद अब लगता है कि सवि और ईशान का रिश्ता धीरे धीरे दोस्ती की तरफ बढ़ रहा है। शो की कहानी काफी दिलचस्प होती जा रही है। एक […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 7 October
Image Credit : Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 7 October : सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लेटेस्ट ट्रैक में एक के बाद एक गलतफहमियों के बाद अब लगता है कि सवि और ईशान का रिश्ता धीरे धीरे दोस्ती की तरफ बढ़ रहा है। शो की कहानी काफी दिलचस्प होती जा रही है। एक के बाद एक ट्विस्ट एंड टार्न आते जा रहे हैं जिसके बाद अब दर्शकों को इंतजार है कि इस शो में आगे क्या मजेदार होने वाला है।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alerts)

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, ईशान धुर्वा कि वजह से अपने चाचा से बहस करता है। इस दौरान ईशान धुर्वा पर हाथ उठाने की कोशिश करता है। वहीं ये बात निशिकांत को बिलकुल भी पसंद नहीं आती और वो ये फैसला करता है कि अब उसे भोसले हाउस में नहीं रहना। निशिकांत धुर्वा की पढ़ाई पर भी बैन लगा देता है। अक्का साहेब और यशवंत निशिकांत को रोकने की कोशिश करते हैं। इसके बाद यशवंत निशिकांत को ये याद दिलाता है कि किस तरह से मां बाप के मरने के बाद उसने अपने भाइयों का ख्याल रखा है।

ईशान को आई शर्म

वहीं अब सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि, ईशान पुरे कॉलेज और कमेटी मेंबर्स के सामने कहता है कि सवी बेगुन्हा है। साथ ही ईशान को ये बात सबको बताने भी शर्म आती है कि इन सब चीजों के पीछे उसकी बहन दूर्वा है। दूर्वा ने नकल की है सवि ने नहीं। ईशान कहता है हां पर्ची भले ही सवि के आंसर शीट से मिली है, लेकिन उसे फंसाया दूर्वा और उसके दोस्तों ने है।

ईशान ने दी सवी को कॉलेज में एंट्री

इसके आगे आपको देखने को मिलेगा कि फिर से एग्जाम देने होंगे वो भी मेरी नजरों के सामने। इस बात पर सवी कहती है कि सरे क्यों मेने तो एक ही पेपर में नकल की है। तब ईशान कहता है कि कैसा पता कि तुमने एक में नकल की है। तुम्हें फिर से सारे एग्जाम देने होंगे। ईशान सवी के लिए कहता है कि सवी ने जिस तरह से अपने उत्तर लिखे हैं ऐसा कोई फाइनल ईयर का स्टूडेंट ही लिख सकता है। इसके बाद ईशान कहता है कि मैं सवी को कॉलेज में एंट्री देता हूं और उसे हॉस्टल में रूम भी अलॉट करवाता हूं।

First published on: Oct 07, 2023 05:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.