---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने रीवा को बताया ईशान का सच, करेगी अपनी सौतन का खुलासा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 26 November: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में एक के बाद एक दिलचस्प मोड़ आते जा रहे हैं। अब सवी को भी ये बात समझ आने लगी है कि वो ईशान को पसंद करती है। अब दर्शकों को भी ये दिखने लगा है कि […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 26 November
Image Credit : Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 26 November: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में एक के बाद एक दिलचस्प मोड़ आते जा रहे हैं। अब सवी को भी ये बात समझ आने लगी है कि वो ईशान को पसंद करती है। अब दर्शकों को भी ये दिखने लगा है कि सवी और ईशान की ये नजदीकियां बढ़ रही हैं।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में अब तक अपने देखा कि, कॉलेज के कॉम्टिशन के दौरान सवी को चोट लग जाती है। ऐसे में ईशान सवी का ख्याल रखता है। वहीं आयुष सवी को फंसाने के लिए एक चाल चलता है कॉम्पटीशन में इस्तेमाल होने वाले कपड़े आयुष फाड़ देता है। आयुष की ये हरकत सवी पर भारी पड़ने वाली है।

यह भी पढ़ें : कभी गाड़ियां धोकर गुजारा चलाते थे Gippy Grewal, आज हैं फेमस सिंगर जिनके बंग्ले पर किया लॉरेंस बिश्ननोई ने हमला

ईशान करेगा सवी के साथ फ्लर्ट

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, सवी को पता चलेगा कि कपड़े खराब हो गए हैं। ऐसे में सवी नए कपड़ों का इंतजाम करेगी। इस दौरान सवी को हिचकियां आनी शुरू हो जाएंगी। सवी को ठीक करने के लिए ईशान उसके साथ फ्लर्ट करेगा। ईशान के करीब आते ही सवी शर्मा जाएगी।

सवी ने रीवा को बताया ईशान का सच

वहीं जल्द ही सवी को पता चलेगा कि ईशान को उसके दिमाग के साथ खेल रहा था। इसी बीच रीवा कॉलेज में पहुंच जाएगी। यहां पर रीवा आते ही सवी से टकरा जाएगी। रीवा का सच जाने बिना सवी उससे बात करना शुरू कर देगी। सवी समझ जाएगी कि रीवा ईशान से मिलने आई है। सवी रीवा को बतएगी कि ईशान कितना बदल गया है।

सवी ने किया रीवा को जलील

सवी रीवा को बताएगी कि हाल ही में ईशान ने उसके लिए बर्थडे पार्टी का आयोजन किया है। सवी कि बातें सुनकर रीवा को जलन होने लगेगी। रीवा समझने की कोशिश करेगी कि सवी कौन है ? इसी बीच सवी रीवा को ईशान के पास ले जाएगी। रीवा को अपनी नजरों के सामने देखकर ईशान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। सवी के सामने ईशान रीवा को खूब जलील करेगा।

First published on: Nov 26, 2023 12:41 PM