---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और ईशान की होगी शादी! रीवा चलेगी नई चाल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 24 November: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में ईशान और सवी की लव स्टोरी शुरू हो चुकी है। वहीं सुरेखा भी लगातार सवी और ईशान को अलग करने के चक्कर में लगी हुई है। यही वजह है कि इस सीरियल को लोग अपना जबरदस्त […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 24 November
Image Credit : Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 24 November: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में ईशान और सवी की लव स्टोरी शुरू हो चुकी है। वहीं सुरेखा भी लगातार सवी और ईशान को अलग करने के चक्कर में लगी हुई है। यही वजह है कि इस सीरियल को लोग अपना जबरदस्त प्यार दे रहे हैं।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में अब तक अपने देखा कि, सुरेखा सवी का खेल बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर रही है। सवी की वजह से ईशान का नाम खराब हुआ। सवी ईशान को सबूत दिखाती है कि उसकी पेंटिंग के साथ क्या हुआ है जिसके बाद सवी दूसरे कॉमेपटिशन में हिस्सा लेती है। दौड़ लगाते समय सवी गिर जाती है। सवी के गिरते ही ईशान का दिमाग खराब हो जाता है। ईशान बिना देर किए सवी के घाव पर मरहम लगता है। ईशान का ये अंदाज देखकर सवी का दिल भी पिघल जाता है।

यह भी पढ़ें : Urfi Javed के आगे बड़ी-बड़ी हसीनाओं ने भरा पानी, बोल्ड लुक्स देख थम जाएंगी आपकी सांसे

रीवा को देखकर चौंका ईशान

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, सुरेखा सवी और ईशान को अलग करने के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्लान बनाएगी। सवी की पेंटिंग बर्बाद करने के बाद सुरेखा रीवा को अपने घर बुला लेगी। ईशान रीवा देखकर चौंक जाएगा। ईशान रीवा से दूरी बनाने की कोशिश करेगा। वहीं रीवा ईशान को पाने के लिए कुछ करने के लिए तैयार है। रीवा बताएगी कि वो ईशान के बिना नहीं रह सकती। ईशान दवा करेगा कि वो किसी और से प्यार करता है।

सवी और ईशान की होगी शादी

इस दौरान ईशान सवी का नाम ले लेगा। ईशान दवा करेगा कि वो सवी को पसंद करता है। रीवा के ये बात जानकर हैरान हो जाएगी। सीरियल में सवी को भी ईशान की लव स्टोरी की भनक लग जाएगी। सवी जान जाएगी कि ईशान रीवा नाम की लड़की से प्यार करता है। सवी को एहसास होगा कि वो भी ईशान को पसंद करती है। ईशान के प्यार की कहानी सुनकर सवी का दिल टूट जाएगा। सीरियल में कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह सवी और ईशान की शादी हो जाएगी।

First published on: Nov 24, 2023 04:04 PM