---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान ने अपना सब कुछ किया सवी के नाम, हुई प्यार की शुरुआ!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 17 November: दर्शकों का पसंदीदा सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी अब काफी मजेदार होती जा रही है। धीरे-धीरे ईशान और सवी एक दूसरे के पास आते जा रहे हैं। दोनों की नजदीकियां अब बढ़ती जा रही हैं। वहीं अब फैंस शो के आने वाले […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 17 November
Image Credit : Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 17 November: दर्शकों का पसंदीदा सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी अब काफी मजेदार होती जा रही है। धीरे-धीरे ईशान और सवी एक दूसरे के पास आते जा रहे हैं। दोनों की नजदीकियां अब बढ़ती जा रही हैं। वहीं अब फैंस शो के आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

यह भी पढ़ें :‘खुद एक नंबर का चुगलीखोर’…, ईशा और अभिषेक के बीच हुई तू-तू -मैं-मैं, घर में मचा घमासान

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, सुरेखा को सवी सबके सामने पलट के जवाब देती है। सुरेखा फैसला करती है कि वो एक गंवार लड़की के साथ ईशान की शादी करेगी। ये बात जानकर सवी हैरान हो जाती है। इसके बाद सवी को पता चलता है कि उसका एक्स ही धुर्वा का पति है। सवी धुर्वा के होने वाले पति की पिटाई कर देती है। सवी सबको बताती है कि धुर्वा का होने वाला पति कितना कमीना है। सवी सभी लोगों को ये भी बताती है कि कैसे अपने एक्स की वजह से सवी को शादी के मंडप से भागना पड़ा था जिसके बाद ईशान धुर्वा की सगाई तोड़ देता है।

ईशान अपना सब कुछ सवी को देगा (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 17 November)

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, सवी सभी को बताएगी कि उसको भी शादी के समय सारा सच ईशान ने बताया था। ईशान सवी पर विश्वास करने का फैसला करेगा। ईशान दावा करेगा कि इस बार अगर सवी सही निकली तो वो अपना सब कुछ उसे दे देगा। ईशान सच पता करने के लिए अपनी मां से बात करने की कोशिश करेगा।

ईशान को सवी से हुआ प्यार

इसके आगे आप देखेंगे कि, ईशा फोन नहीं उठाएगी। ऐसे में ईशान ईशा के फोन का इंतजार करेगा। वहीं ईशान का चाचा सवि को धक्के देकर घर से बाहर कर देगा। ईशान अपने ही चाचा पर गुस्सा हो जाएगा। इसी बीच ईशा फोन करके ईशान को सारा सच बताएगी। सच पता चलते ही ईशान अपने ही होने वाले जीजा की पिटाई करेगा। सवी की वजह से धुर्वा की जिंदगी तबाह होने से बच जाएगी। इस बात के पता चलते ही ईशान सवी का एहसानमंद हो जाएगा। सवी के सही होते ही ईशान को अपना वादा याद आ जाएगा। ईशान सवी को अपना सब कुछ देने के लिए राजी हो जाएगा। इसके बाद ईशान को समझ आएगा कि वो सवी से प्यार करने लगा है।

First published on: Nov 17, 2023 02:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.