Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

स्टेज पर फैन ने की ऐसी हरकत, चीख पड़ी पॉपुलर सिंगर, देखें वीडियो

लाइव कॉन्सर्ट में पॉपुलर सिंगर के साथ चौंकाने वाली घटना हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मनचला स्टेज पर चढ़ आता है और 'हॉट एन कोल्ड' सिंगर के साथ कुछ ऐसा करता है कि वो चीख पड़ती हैं।

---विज्ञापन---

Katy Perry
कैटी पेरी (Image Credit: X)

लाइव कॉन्सर्ट में अक्सर ही स्टार्स के साथ कुछ ना कुछ ऐसा हो जाता है, जो चर्चा में बन जाता है। अक्सर फैन ही अपने फेवरेट स्टार्स और सिंगर के साथ कुछ ऐसा करते देते है, जिसकी वजह से वो चर्चा में बन जाते हैं। ऐसी ही एक घटना पॉपुलर सिंगर कैटी पेरी के साथ हाल ही में सिडनी में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हुई। सिंगर के साथ उनके फैन ने अचानक स्टेज पर चढ़कर कुछ ऐसा किया, जिससे सिंगर की डर से चीख निकल गई। कैटी पेरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: मशहूर TV कपल ने गंवाई सारी सेविंग्स, दोस्त ने किया धोखा, रोते हुए छलका Puja Banerjee का दर्द

---विज्ञापन---

स्टेज पर चढ़ा मनचला फैन

इंटरनेट पर सिंगर कैटी पैरी के सिडनी कॉन्सर्ट से सामने आया है, जिसमें वो अपना सॉन्ग ‘हॉट एन कोल्ड’ गा रही थीं,तभी अचानक से एक फैन स्टेज पर चढ़ आता है। मगर इस बात से बेखबर कैटी अपना गाना गाती रहती हैं, लेकिन तभी वो फैन उनके कंधे पर हाथ रख देता है,जिससे सिंगर डर जाती हैं। फैन को देखते ही कैटी की चीख निकल जाती है और वो हैरानी से उसे देखती हैं।

सिक्योरिटी ने फैन को पकड़ा

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटी फिर उस फैन से दूर होकर गाना गाने लगती हैं और वो फैन स्टेज पर डांस स्टेप करने लगता है। तभी सिक्योरिटी ऊपर आती है और उस फैन को बड़ी मुश्किल से स्टेज से नीचे उतारती हैं। इस दौरान वो फैन गार्ड्स से बचने की कोशिश करता है, लेकिन वो किसी तरह से उसे सिंगर से दूर ले जाते हैं और नीचे उतारते हैं।

---विज्ञापन---

कैटी पेरी ने नहीं रोका कॉन्सर्ट 

इस घटना के बावजूद सिंगर कैटी पेरी अपनी परफॉर्मेंस जारी रखती हैं और फैन के स्टेज से नीचे उतरने के बाद वो फिर से सेंटर में आकर गाना शुरू कर देती हैं। कैटी पेरी एक बेहतरीन सिंगर हैं और उनके चाहने वाले इंडिया में भी कम नहीं हैं। कैटी पेरी के गाने लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं और जब वो स्टेज पर लाइव गाती हैं, तो फैंस उनकी आवाज के जादू में कहीं खो जाते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: बुर्ज खलीफा में अपार्टमेंट का मालिक है ये इकलौता सुपरस्टार, 2025 में दे चुका 2 सुपरहिट फिल्में

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 10, 2025 06:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola