Sunday, October 1, 2023
-विज्ञापन-

Bigg Boss OTT 2 शो पर गिरी डबल एलिमिनेशन की गाज, सलमान खान ने इन सितारों को दिखाया बाहर का रास्ता

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में हुए एलिमिनेशन में दो कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गए हैं। सभी फैंस भी इस बात से हैरान हैं।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) इन दिनों चर्चा में छाया हुआ है। बहुत जल्द यानी 14 अगस्त को इस शो को अपना विनर मिल जाएगा। प्यार और सस्पेंस से भरे इस शो ने इस बार दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अब फैंस अपने चहेते कंटेस्टेंट के लिए ताबड़तोड़ वोटिंग कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि आखिर जीत का ताज किसके सिर सजेगा।

शो अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। ऐसे में लगातार आने वाले नए ट्विस्ट फैंस को इस शो से दूर नहीं जाने दे रहे हैं। अब खबर आई है कि बिग बॉस OTT 2 फिनाले वीक से 2 कंटेस्टेंट का पता साफ हो गया है। हालांकि घर से बेघर होने वाले भागीदारों के नाम जानकर शायद आपको झटका भी लग सकता है।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 7 विनर गौहर खान ने बताए Bigg Boss OTT 2 विनर और टॉप 3 कंटेस्टेंट के नाम, जानें कौन हैं वो?

इन दो सितारों का हुआ Bigg Boss OTT 2 से पता साफ  

आपको बता दें कि वो दो सितारे हैं अविनाश सचदेव ( Avinash Sachdev) और जाद हदीद (Jad Hadid)। आप हैरान होंगे की एक साथ 2 कंटेस्टेंट पर कैसे एलिमिनेशन की गाज गिर गई। अब बात शो में  चमचमाती ट्रॉफी के बचे हुए दावेदारों की बात करें तो उनके नाम हैं- पूजा भट्ट, जिया शंकर, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी (Manisha Rani) और एल्विस यादव ( Elvish yadav)। इन में से कौन विनर बनने वाला है वो तो वक्त ही बताएगा।

bigg boss

बिग बॉस में जाद हदीद का सफर  (Bigg Boss OTT 2)

आपको बता दें कि जाद हदीद का सफर बहुत ही मजेदार रहा है। हम कह सकते हैं कि उनका सफर इस शो में किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं था। जाद हदीद एक बहुत ही सौम्य नेचर वाले इंसान निकले उन्होंने फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई। इसके साथ ही आकांक्षा पुरी के साथ वाला किसिंग सीन तो लंबे समय तक चर्चा में बना रहा। आखिर में हम कहेंगे कि उन्होंने सभी फैंस का अच्छा मनोरंजन किया था।

बिग बॉस में अविनाश सचदेव का सफर   (Bigg Boss OTT 2)

बात शो के एक और कंटेस्टेंट अविनाश यादव की करें तो उन्होंने भी फैंस को अच्छा खासा एंटरटेन किया। शो में आने पर दर्शकों को उनसे बहुत ही ज्यादा उम्मीदें थी क्योंकि उनके साथ घर में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड पलक पुरसवानी भी थीं।

हालांकि इन दोनों के बीच कुछ ज्यादा बवाल नहीं मचा और शो के कुछ ही हफ्तों में वो घर से बेघर हो गईं। अब अविनाश भी फैंस की उम्मीदों पर उतने खरे नहीं उतरे और बीते एपिसोड में कम वोटों की वजह से घर से बेघर हो गए।

Latest

Don't miss

Amrapali Dubey की बदल गई पूरी काया, तस्वीरें देख मुंह से निकलेगा हाय रामा!

Amrapali dubey: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे...

Elvish Yadav और Abhishek Malhan के रिश्ते में आई दरार? बेबिका का Shocking खुलासा

Abhishek Malhan And Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 को खत्म हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। इस शो ने...

गोरी नागोरी ने Ghungroo सॉन्ग पर मटकाई ऐसी कमर, Video देख नाच उठे बूढ़े

  सपना चौधरी ने अपने डांस से देशभर को अपना दीवाना बनाया हुआ है। सपना की तरह ही उनकी हमशक्ल कहलाने वाली देसी क्वीन...

Amrapali Dubey की बदल गई पूरी काया, तस्वीरें देख मुंह से निकलेगा हाय रामा!

Amrapali dubey: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आम्रपाली ने कम वक्त में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here