Monday, October 2, 2023
-विज्ञापन-

Bigg Boss OTT 2 का कब होगा ग्रैंड फिनाले ? जानें फाइनलिस्ट की लिस्ट और शो की प्राइज मनी

Bigg Boss OTT 2 का ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है। फैंस में शो की डेट और फाइनलिस्ट के साथ प्राइज मनी को लेकर जानने की उत्सुकता देखी जा रही हैं।

Bigg Boss OTT 2 Finale: इन दिनों बिग बॉस के फैंस का खूब एंटरटेनमेंट कर रहा है। हर तरफ उसी की चर्चा है। अब फिनाले भी करीब आ गया है जिससे दर्शकों के बीच खलबली मच गई है। दरअसल इस सीजन में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं जो सीजन को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बना रहे हैं।

सभी जानना चाहते हैं कि उनके फेवरेट शो का ग्रैंड फिनाले कब होगा, फाइनलिस्ट कौन होंगे और सबसे बड़ी बात की प्राइज मनी क्या होगी। अगर आपके मन में भी यही सब सवाल उथल पुथल मचाते हुए हैं तो हम देखते हैं आपके सवालों का जवाब। तो चलिए बिना देर किये जानते हैं बिग बॉस ओटीटी 2 के बारे में सब कुछ।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2 को मिला अपना पहला फाइनलिस्ट, पूजा भट्ट को पीछे छोड़ बनाई जगह

कब होगा Bigg Boss OTT 2 का ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss OTT 2)

इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। शो का ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है, ऐसे में फैंस के बीच में शो की जानकारियों को लेकर खलबली बनी हुई है कि शो का ग्रैंड फिनाले कब होगा। हालांकि शो का फिनाले जुलाई के आखिरी वीक में होने वाला था।

लेकिन शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस की टीआरपी को देखते हुए इस शो के दो वीक के एक्सटेंशन की अनाउंसमेंट की थी। बता दें कि शो के फिनाले की ऑफिशियल डेट तो अभी तक अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये 12 या 13 अगस्त को हो सकता है।

कौन होंगे फाइनलिस्ट

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को टास्क में हराकर अभिषेक मल्हान पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा गर्म है कि फिनाले में बाकी के दो कंटेस्टेंट के लिए एल्विस यादव (Elvish Yadav) और मनीषा रानी (Manisha Rani) या जिया शंकर (Jia Shankar) हो सकते हैं।

कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि अभिषेक या एल्विश में से कोई एक बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर लेगा। माना जा रहा है कि रनर अप की दौड़ में मनीषा रानी आगे निकर सकती हैं। अब ये तो वक्त ही बताएगा कि कौन होगा विनर और कौन होगा रनर अप?

यह भी पढ़ें:  बिग बॉस के घर में लव एंगल देख भड़क उठी इस कंटेस्टेंट की मां

क्या होगी बिग बॉस ओटीटी 2 प्राइज मनी ?   (Bigg Boss OTT 2)

आपको बताते चलें कि, हाल ही में लाइव फीड में मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान को विनर की प्राइज मनी के बारे में डिसकस करते हुए सुना गया था। मनीषा कह रही थी कि  ”मैं अगर शो जीतती तो तेरे को 25 में से 5 लाख दूंगी…वैसे भी तुझे पैसे की जरूरत नहीं है। अगर तू जीता तो मुझे 25 लाख में से 12 लाख देना..मेरा प्रॉपर्टी हो जाएगा मुंबई में फिर..” वहीं, इस पर अभिषेक जवाब देते हैं कि ”हम्म..ठीक है।”

दोनों की बातचीत को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 विनर की प्राइज मनी 25 लाख रुपये हो सकती है। ”मैं अगर शो जीतती तो तेरे को 25 में से 5 लाख दूंगी…वैसे भी तुझे पैसे की जरूरत नहीं है। अगर तू जीता तो मुझे 25 लाख में से 12 लाख देना..मेरा प्रॉपर्टी हो जाएगा मुंबई में फिर..” इस पर अभिषेक जवाब देते हैं, ”ह्म्म..ठीक है.”इन दोनों की इस बातचीत से कयास लगाये जा रहे हैं कि बिग बॉस ओटीटी 2 विनर की प्राइज मनी 25 लाख रुपये हो सकती है।

Latest

Don't miss

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 2 October: शादी से पहले क्या अक्षरा मान लेगी मंजरी की शर्त!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 2 October: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बीते कुछ दिनों से...

Amitabh Bachchan के खत्म होते करियर का जया बनीं सहारा, 11 फ्लॉप के बाद चमकी किस्मत

Amitabh Bachchan Flop To Hit Career: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को सदी का महानायक कहा जाता है। अभिनेता का बहुत जल्द यानी 11 अक्टूबर...

Big B की नातिन Navya ने डेब्यू वॉक से लूटी महफिल, मामी Aishwarya Rai का दिखा अलग स्वैग

Navya Naveli Nanda Debut: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) भले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here