सलमान खान के होस्ट किए जा रहे शो ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर को हो गया है. इस दौरान शो में 16 सेलेब्स ने एंट्री ली है. शो में रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी ने भी एंट्री ली है, जिन्होंने हाल ही में अपने तलाक का ऐलान किया था. दोनों ही तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वहीं, जैसे ही ईशा रिखी ने ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री ली, वह बात करते हुए अचानक रो पड़ीं. हालांकि, सलमान खान ने उनके आंसुओं पर सवाल किए.
असली थे ईशा के आंसू?
दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के स्टेज पर जैसे ही ईशा रिखी की एंट्री होती है, वह सलमान खान से मिलती हैं. इसके बाद सलमान उनसे पूछते हैं कि ये जो आंसू निकले थे, वो असली थे या नकली? इस पर ईशा जवाब देती हैं कि वे बिल्कुल असली थे. इसके बाद दबंग खान एक्ट्रेस को आगे बढ़ने की हिम्मत देते हैं और कहते हैं, “सबके ब्रेकअप होते हैं, तुम किसके सामने खड़ी हो?”
बादशाह ने कर लिया मूव ऑन
इस बीच सलमान ने ईशा से बादशाह के साथ शादी को लेकर भी बात की. सलमान ने उनसे यह भी पूछा कि क्या वह शो में बादशाह के साथ अपनी शादी को लेकर किसी तरह की बात करेंगी. इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह इस बारे में कोई बात नहीं करेंगी. सलमान ने भी ईशा का सपोर्ट किया और कहा, “हमारे पर्सनल मसले पर्सनल ही रहने चाहिए. अगली पार्टी बहुत पहले ही मूव ऑन कर गई है. तो किसी के पास तुम्हें इमोशनली दुख पहुंचाने का हक नहीं है. प्रेजेंट में फोकस करो और अपने कॉम्पिटिशन पर ध्यान दो.”
पांच महीने में हुआ बादशाह और ईशा रिखी का तलाक
बता दें कि पांच महीने पहले यानी मार्च 2026 में ईशा रिखी और बादशाह ने चुपचाप शादी की थी। कपल की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हालांकि, शादी के महज पांच महीने बाद, अगस्त में दोनों ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने तलाक का ऐलान किया। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें- Neet प्रोटेस्ट से स्टार बनी रिया अहीर हुईं Bigg Boss 20 से बाहर, 2 मिनट में ऑडियंस ने लौटाया घर