Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

41 साल में एक्ट्रेस का अचानक निधन, जवान बेटी को खोकर टूट गई मां, अस्पताल में रूक गई दिल की धड़कनें!

रियलिटी टीवी शो Love After Lockup से पहचान बनाने वाली स्टार Amber Eggers का 41 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 3 सितंबर 2026 की रात अमेरिका के अटलांटा के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से फैंस और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 5, 2026 14:40
Share :
Amber Eggers

रियलिटी टीवी शो Love After Lockup से पहचान बनाने वाली स्टार Amber Eggers का 41 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 3 सितंबर 2026 की रात अमेरिका के अटलांटा के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से फैंस और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सबसे ज्यादा दुख उनकी मां Monica Eggers को है, जिन्होंने अपनी जवान बेटी को खो दिया। मां ने 4 सितंबर को Amber की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी बेटी का निधन Acute Liver Failure के कारण हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्पताल में इलाज के दौरान Amber की हालत अचानक बिगड़ गई थी। उनके दिल की धड़कन रुकने के बाद मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। Amber पिछले कुछ समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। साल 2025 में उन्हें निमोनिया हुआ था, जिसके बाद सेप्सिस और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर जैसी गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा था। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर भी रखा गया था। हाल ही में उन्हें मिनी स्ट्रोक भी आया था। Amber को 2019 में Love After Lockup से पहचान मिली थी। इसके बाद वह Life After Lockup में भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर भी उनके हजारों फॉलोअर्स थे। उनकी आखिरी तस्वीर 29 जुलाई 2026 को सामने आई थी, जिसमें वह अस्पताल के गाउन में नजर आई थीं।

First published on: Sep 05, 2026 02:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola