पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से उनके और पत्नी गीत ग्रेवाल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब परमिश ने एक लंबे सोशल मीडिया नोट के जरिए पहली बार अपने तलाक की पुष्टि कर दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी जिंदगी में दूसरी महिला के होने की बात भी साफ तौर पर कही है। दरअसल, परमिश वर्मा पिछले काफी समय से एक्ट्रेस हरमन बराड़ के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर चर्चा में थे। हरमन के जन्मदिन पर परमिश ने उन्हें ‘love’ कहकर विश किया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने परमिश पर अपनी पत्नी को धोखा देने के आरोप भी लगाए थे। अब परमिश ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि किसी रिश्ते के टूटने पर अक्सर पुरुष को ही विलेन बना दिया जाता है। उन्होंने खुद को ‘cheater’ कहे जाने पर भी नाराजगी जताई और कहा कि लोगों को पूरी कहानी पता नहीं है। परमिश ने अपने नोट में यह भी लिखा कि मर्दानगी का मतलब अपनी एक्स-वाइफ और जिंदगी में मौजूद महिला, दोनों की इज्जत करना है। उनके इस बयान से साफ है कि उनकी शादी खत्म हो चुकी है और उनकी जिंदगी में कोई दूसरी महिला मौजूद है। बता दें कि परमिश और गीत ने अक्टूबर 2021 में शादी की थी और 2022 में बेटी सदा के माता-पिता बने थे।
---विज्ञापन---
एक और मशहूर सिंगर का हुआ तलाक ! दूसरी लड़की के लिए तोड़ा घर ? वायरल पोस्ट से खुला बड़ा राज़ !
पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से उनके और पत्नी गीत ग्रेवाल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब परमिश ने एक लंबे सोशल मीडिया नोट के जरिए पहली बार अपने तलाक की पुष्टि कर दी है।
First published on: Sep 06, 2026 04:59 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola