Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

काम पर लौट आई हैं Hema Malini ! Janmashtami के मौके पर सामने आई तस्वीरें! भावुक हुए फैंस!

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने जन्माष्टमी के खास मौके पर अपनी खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस की झलक फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने मशहूर डांस बैले ‘राधा रास बिहारी’ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जिसमें वह राधा रानी के रूप में सजी नजर आईं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 5, 2026 17:05
Share :
Hema Malini

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने जन्माष्टमी के खास मौके पर अपनी खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस की झलक फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने मशहूर डांस बैले ‘राधा रास बिहारी’ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जिसमें वह राधा रानी के रूप में सजी नजर आईं। खूबसूरत गहनों और चेहरे पर प्यारी मुस्कान में हेमा मालिनी का अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। शेयर की गई तस्वीरों में हेमा मालिनी अपनी डांस टीम के साथ मंच पर शानदार प्रस्तुति देती नजर आ रही हैं। वहीं, एक कलाकार कृष्ण की भूमिका में दिखाई दे रहा है। शास्त्रीय नृत्य की खूबसूरत मुद्राओं के जरिए राधा-कृष्ण के प्रेम और भक्ति को पेश किया गया। पोस्ट के साथ हेमा मालिनी ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए शांति, खुशियों और समृद्धि की कामना की। उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हेमा मालिनी के लिए डांस हमेशा से जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने महज 5 साल की उम्र में भरतनाट्यम सीखना शुरू किया था और बाद में कुचिपुड़ी की ट्रेनिंग भी ली। ऐसे में लंबे समय बाद उन्हें मंच पर देखकर उनके चाहने वाले बेहद खुश नजर आए।

First published on: Sep 05, 2026 05:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola