4 सितंबर को देश-दुनिया में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण भक्त मुरलीवाले की भक्ति में रंगे नजर आए। ऐसे में भगवान कृष्ण और श्रीनाथजी में गहरी आस्था रखने वाला अंबानी परिवार भी जन्माष्टमी के रंग में डूबा नजर आया। हर बार की तरह इस बार भी अंबानी परिवार के सेलिब्रेशन की भव्य झलक ने लोगों का ध्यान खींचा। जन्माष्टमी के मौके पर नीता अंबानी के घर एंटीलिया से सामने आई तस्वीरों में नन्हे बाल गोपाल का बेहद खूबसूरत दरबार सजा नजर आया। लड्डू गोपाल को सुंदर वस्त्र और आभूषण पहनाकर चांदी के भव्य झूले में विराजमान किया गया था। उनके सामने चांदी की कई थालियों में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयों का भोग सजाया गया था। तस्वीरों में श्रीनाथजी की चांदी की प्रतिमा भी दिखाई दी। वहीं, एक भव्य चांदी के मंदिर में पालने पर विराजे कान्हा के दोनों तरफ धीरूभाई अंबानी की तस्वीरें भी नजर आईं, जिन्हें चांदी के फ्रेम में सजाया गया था। इसके अलावा राधा-कृष्ण का भव्य दरबार भी देखने को मिला। वहीं, नीता अंबानी पूरे विधि-विधान और भक्ति भाव के साथ कान्हा की पूजा करती नजर आईं। अंबानी परिवार का यह भव्य जन्माष्टमी सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
---विज्ञापन---
Nita Ambani ने Antilia में मनाई जन्माष्टमी, चांदी के झूले में सजे Krishna। देखिए Celebration की झलक!
4 सितंबर को देश-दुनिया में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण भक्त मुरलीवाले की भक्ति में रंगे नजर आए। ऐसे में भगवान कृष्ण और श्रीनाथजी में गहरी आस्था रखने वाला अंबानी परिवार भी जन्माष्टमी के रंग में डूबा नजर आया। हर बार की तरह इस बार भी अंबानी परिवार के सेलिब्रेशन की भव्य झलक ने लोगों का ध्यान खींचा।
First published on: Sep 05, 2026 05:27 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola