Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Janhvi Kapoor की बहन ने छोड़ा घर! Khushi Kapoor ने लिया बड़ा फैसला! कमाल है नए आशियाने की लोकेशन!

जाहन्वी कपूर की बहन और बोनी कपूर की लाडली बेटी खुशी कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ नए घर को लेकर भी सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में अपना नया फ्लैट खरीदा है और जल्द ही इसमें शिफ्ट हो सकती हैं। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, खुशी कपूर ने बांद्रा वेस्ट की 25वीं रोड स्थित समतादीप बिल्डिंग में यह फ्लैट खरीदा है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 5, 2026 15:56
Share :
Khushi Kapoor

जाहन्वी कपूर की बहन और बोनी कपूर की लाडली बेटी खुशी कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ नए घर को लेकर भी सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में अपना नया फ्लैट खरीदा है और जल्द ही इसमें शिफ्ट हो सकती हैं। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, खुशी कपूर ने बांद्रा वेस्ट की 25वीं रोड स्थित समतादीप बिल्डिंग में यह फ्लैट खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 63 लाख रुपये है। फ्लैट का एरिया लगभग 180 स्क्वायर फीट बताया गया है। वहीं, इस डील के लिए खुशी ने करीब 3.15 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है। प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर 2026 को हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुशी ने यह फ्लैट फारूक चगला से खरीदा है। उनका नया घर बांद्रा वेस्ट जैसे पॉश और चर्चित इलाके में है, जहां कई बॉलीवुड सितारों के आलीशान घर मौजूद हैं। खुशी की पर्सनल लाइफ भी लगातार चर्चा में है। वेदांग रैना से ब्रेकअप के बाद उनके आकाश मेहता के साथ दोबारा रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक इस रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

First published on: Sep 05, 2026 03:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola