Sunday, 6 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Asim Riaz-Himanshi Khurana की जुबानी जंग! फिर आमने-सामने Ex कपल! कब खत्म होंगे दोनों के गिले-शिकवे?

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज भले ही अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच की जुबानी जंग एक बार फिर सुर्खियों में है। धर्म परिवर्तन को लेकर दोनों के बयान सामने आने के बाद अब हिमांशी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसे फैंस आसिम रियाज पर निशाना मान रहे हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 6, 2026 17:03
Share :
Himanshi Khurana

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज भले ही अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच की जुबानी जंग एक बार फिर सुर्खियों में है। धर्म परिवर्तन को लेकर दोनों के बयान सामने आने के बाद अब हिमांशी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसे फैंस आसिम रियाज पर निशाना मान रहे हैं। हिमांशी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने किसी के बारे में बुरा नहीं कहा, बल्कि सिर्फ वही बताया जो उनके साथ हुआ। इसके साथ ही उन्होंने माइली साइरस का एक कोट शेयर किया, जिसमें कहा गया कि अगर किसी के बारे में सच बोलने से उसकी इमेज खराब होती है, तो इसकी वजह उसका अपना व्यवहार है। हिमांशी ने आगे लिखा कि वह किसी की इमेज बचाने की जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब उनकी शांति को नुकसान पहुंचाया जा रहा था, तब सामने वाले को कोई परेशानी नहीं थी। उनकी एक और बात ने ध्यान खींचा कि कभी-कभी सच इसलिए कड़वा लगता है क्योंकि किसी को खामोशी से फायदा मिल रहा होता है। हालांकि हिमांशी ने अपनी पोस्ट में आसिम का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस इसे उनके एक्स-बॉयफ्रेंड का जवाब मान रहे हैं। इससे पहले आसिम ने धर्म बदलने के आरोपों से इनकार किया था और हिमांशी पर पर्सनल बातों के जरिए अटेंशन लेने का आरोप लगाया था। बता दें कि दोनों की लव स्टोरी ‘बिग बॉस 13’ से शुरू हुई थी। कई साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दिसंबर 2023 में दोनों ने ब्रेकअप का ऐलान किया था।

First published on: Sep 06, 2026 05:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola