Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Neet प्रोटेस्ट से स्टार बनी रिया अहीर हुईं Bigg Boss 20 से बाहर, 2 मिनट में ऑडियंस ने लौटाया घर

नीट परीक्षा लीक प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की वैन रोककर वायरल हुईं रिया अहीर को बिग बॉस 20 के लिए ऑफर दिया गया था. हालांकि स्टेज पर एंट्री लेने के बाद जनता ने उन्हें वोट नहीं दिए और वो घर के अंदर एंट्री नहीं ले पाई. जिसके कारण स्टेज से ही महज दो मिनट में उनकी छुट्टी हो गई और वो घर वापस चली गईं.

Rhiya Ahir
Rhiya Ahir

दो महीने पहले देश भर में नीट परीक्षा लीक होने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था और तमाम स्टूडेंट्स इसके खिलाफ प्रोटेस्ट किया था. मुंबई में भी स्टूडेंट्स सड़क पर उतरे थे. वहीं, इस प्रोटेस्ट के दौरान एक पुलिस वैन तमाम स्टूडेंट्स को बैठाकर ले जा रही थी और एक्ट्रेस मॉडल रिया अहीर ने इसे रोका. वह इस वैन के आगे खड़ी हो गईं और उसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी ये वीडियो-फोटोज जमकर वायरल हुईं. इससे वह रातोंरात स्टार बन गईं. इतना ही नहीं इस घटना के बाद उन्हें बिग बॉस 20 से भी ऑफर मिला. लेकिन वह स्टेज पर आते ही महज 2 मिनट में शो से बाहर हो गईं.

रिया को नहीं मिली बिग बॉस 20 में एंट्री

दरअसल, बिग बॉस 20 में शामिल होने के लिए रिया अहीर और पंजाबी हसीना लव गिल के बीच वोटिंग होनी थी. दोनों में से शो में कौन शामिल होगा, इसका फैसला दर्शकों ने किया था. वहीं, जनता के वोटों के आधार पर ही शो में किसी एक की एंट्री होनी थी. 6 सितंबर को दोनों की किस्मत का फैसला हुआ और पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल को शो में भेजा गया. वहीं रिया अहीर को बिग बॉस के घर के अंदर जाने का मौका नहीं मिला. वह बिग बॉस 20 के स्टेज तक पहुंचीं और महज 2 मिनट बाद बाहर चली गईं. हालांकि वोटिंग से पहले रिया और लव गिल दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली.

---विज्ञापन---

रिया को मिल सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री?

वहीं, रिया भले ही शो में एंट्री नहीं ले पाई, लेकिन उनके फैंस को उम्मीद है कि शायद मेकर्स उन्हें आगे चलकर वाइड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर वापस लाएंगे. हालांकि शो में आने के लिए रिया काफी एक्साइटेड थीं और उन्होंने शो को लेकर एक इंटरव्यू में भी बात की थी. उन्होंने इसके अलावा ट्रोलर्स को भी जवाब दिया था.

शो का हिस्सा बनें ये सेलेब्स

बता दें कि सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को हो गया है. इस शो में 16 कंटेस्टेंट हिस्सा बने है. शो में आम्रपाली दुबे, माही विज, रीति तिवारी, उदिति सिंह, अमन गांधी, कुशल तंवर, अर्शिफा खान, तन्मय सिंह, हर्ष मचारे, मैरी कॉम, लव गिल, रोहेद खान, ईशा रिखी, काजी अहमद तौकीर, आसिफ खान शो में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Live: ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर, कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुए ये सितारे

---विज्ञापन---
First published on: Sep 07, 2026 09:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola