टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 6 सितंबर से दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। शो के ग्रैंड प्रीमियर को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इस बीच प्रीमियर से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो सलमान खान के फैंस को खुश कर देगा। हर सीजन की तरह इस बार भी सलमान खान ग्रैंड प्रीमियर में अपने खास अंदाज से एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाईजान इस बार एक स्पेशल परफॉर्मेंस देने वाले हैं। खास बात यह है कि सलमान अपने करियर के 20 आइकॉनिक गानों पर 20 यादगार डांस मूव्स करते दिखाई देंगे। उनके पुराने सुपरहिट गानों और फेमस स्टेप्स का यह खास कॉम्बिनेशन फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। वहीं, प्रीमियर से पहले सलमान का नया लुक भी चर्चा में है। एक्टर ने सेट से तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह डार्क ब्राउन लेदर काउबॉय हैट, बूट्स और कैजुअल आउटफिट में नजर आए। इस बार शो की थीम ‘तथास्तु’ बताई जा रही है। साथ ही ‘एक्स्ट्रा जीवन दान’ जैसे नए ट्विस्ट की भी चर्चा है। अब ये ट्विस्ट गेम को कितना बदलता है, यह शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।
---विज्ञापन---
Bigg Boss 20 का ग्रैंड प्रीमियर होगा बेहद खास, सामने आया सबसे बड़ा अपडेट! फैंस का हो जाएगा दिल खुश!
टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 6 सितंबर से दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। शो के ग्रैंड प्रीमियर को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इस बीच प्रीमियर से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो सलमान खान के फैंस को खुश कर देगा।
First published on: Sep 05, 2026 02:34 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola