Bigg Boss 20 : टीवी का पॉपुलर और विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 20वां सीजन शुरू हो गया है. बीती रात शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें होस्ट सलमान खान ने शो के सभी 16 कंटेस्टेंट्स को स्टेज पर बुलाया और उन्हें बीबी हाउस में भेजा. घर में जाने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स ने अपना गेम शुरू कर दिया है. हाल ही में मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स के बीच हल्की मगर तीखी बहस देखने को मिली. नए प्रोमो में माही विज घर के सभी सदस्यों पर हुकुम चलाती और उन्हें ऑर्डर देकर अपने काम करवाती दिखाई दे रही हैं. उनकी इस हरकत ने सभी की नाक में दम कर दिया है. माही विज के इस रवैये पर बादशाह की एक्स वाइफ और शो की कंटेस्टेंट ईशा रेखी को भी काफी गुस्सा आ गया. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
माही विज ने आते ही घरवालों की नाक में किया दम
नए प्रोमो में माही विज घर में आने के साथ ही बाकी कंटेस्टेंट्स से अपना काम करवाती दिखाई दे रही हैं. प्रोमो की शुरुआत में माही विज लॉन्ड्री रूम में एक्टर अमन गांधी से कहती हैं, ‘मेरा सामान उठाने में मेरी मदद कर दो.’ इस पर अमन कहते हैं, ‘आप पहले प्लीज बोलिए, उसके बाद मैं आपकी मदद कर दूंगा.’ अमन का जवाब माही को अच्छा नहीं लगता और वह चिढ़कर कहती हैं, ‘मैं क्यों प्लीज बोलूं?’
इसी बीच कोई और माही की मदद कर देता है. इसके बाद माही कहती हैं, ‘ये नहीं कर रहा क्या? तुझे ही प्लीज चाहिए.’ अमन को माही का यह रवैया पसंद नहीं आता.
🚨 Tomorrow’s Promo – And on the very first day, Mahhi Vij’s behaviour starts irritating the contestants as she goes around ordering everyone! #BBTak #BiggBoss20 pic.twitter.com/Ee8o3VKYln
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 6, 2026
अरिश्फा से भिड़ीं माही विज
इसके बाद अगली सुबह एक्ट्रेस माही विज सोशल मीडिया स्टार अरिश्फा खान के साथ भिड़ती नजर आती हैं. सुबह-सुबह माही किचन में जाती हैं और अरिश्फा से चाय बनाने के लिए कहती हैं. वह अरिश्फा और किचन में मौजूद बाकी लड़कियों से कहती हैं, ‘तुम लोग तो लड़कियां हो. चाय बनानी आती ही होगी.’
इस पर एक कंटेस्टेंट जवाब देती है, ‘फिर आप क्या हो?’ इसके बाद माही किचन में अरिश्फा को चाय बनाने का ऑर्डर देती हैं, जिस पर अरिश्फा चिढ़ जाती हैं और गुस्से में माही से कहती हैं, ‘मुझे चाय बनानी नहीं आती और आप ऐसे ऑर्डर नहीं दे सकतीं.’
‘तुम लोग मेरी चड्ढी…’
माही विज की इन हरकतों को देखकर ईशा रेखी को भी गुस्सा आ जाता है. ईशा माही पर तंज कसते हुए कहती हैं कि जब से वह घर में आई हैं, तब से किसी न किसी से अपना काम करवाए जा रही हैं. इस पर माही हंसने लगती हैं. इसके बाद ईशा कहती हैं, ‘शुक्र है कि उन्होंने ये नहीं कहा कि तुम लोग मेरी चड्ढी धोकर डाल दो.’