Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: जॉम्बी हंटर बने रणवीर सिंह! पहचानना हुआ मुश्किल, ‘प्रलय’ के सेट से वीडियो वायरल

Entertainment News Live: एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'प्रलय' के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. आज बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे और मलयालम सुपरस्टार मामुटी का जन्मदिन है. वहीं, फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग में बिजी हैं. अगस्त के मिड में ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी. हाल ही में इस जॉम्बी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘प्रलय’ के सेट से रणवीर सिंह का पहला लुक सामने आया है. दरअसल, ‘प्रलय’ के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन तस्वीरों में रणवीर एक नए रफ लुक में नजर आ रहे हैं. फैंस के बीच रणवीर का यह लुक छाया हुआ है.

जॉम्बी हंटर बने रणवीर सिंह

‘प्रलय’ के सेट से वायरल हो रहे एक वीडियो में शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह अपने को-एक्टर्स के साथ खराब हो चुकी कारों और कीचड़ भरी सड़कों के बीच दिखाई दे रहे हैं. वहीं, एक अन्य वायरल वीडियो में रणवीर फिल्म की शूटिंग के दौरान लोगों के एक ग्रुप के साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी शामिल हैं, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं. इस सीन में रणवीर एक बच्चे को अपनी पीठ पर उठाए हुए नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

राधिका आप्टे और मामुटी का जन्मदिन

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे और मलयालम सुपरस्टार मामुटी का जन्मदिन है. ‘पैडमैन’, ‘फोबिया’, ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘अंधाधुन’ जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुकीं राधिका आप्टे आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. वह हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वहीं, ‘ब्रह्मयुगम’, ‘कन्नूर स्क्वाड’ और ‘मायावी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके मामुटी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. मामुटी ने साल 1971 में आई फिल्म ‘अनुभवंगल पालिचाकल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अपने 54 साल के करियर में 400 से अधिक फिल्मों में काम किया है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की अब तक की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 93.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 132.35 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है.

12:09 (IST) 7 Sep 2026
Entertainment Live News: 'हनुमान अंश' ने बिगाड़ा 'टॉक्सिक' का खेल

Toxic Box Office Collection Day 12: यश स्टारर टॉक्सिक ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 12वें दिन यानी कि रविवार को सिर्फ 2.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसने शनिवार के मुकाबले मामूली बढ़त बनाई है. लेकिन कोई खास कारोबार नहीं किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 30.5 प्रतिशत रही है और कुल शोज 1,775 चले हैं. फिल्म ने हिंदी में 85 लाख, कन्नड़ में 1.45 करोड़ रुपये, तमिल में सिर्फ 1 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म ने 12 दिनों में भारत में 245.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 337.80 करोड़ रुपये पहुंच गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:08 (IST) 7 Sep 2026
Entertainment Live News: 100 करोड़ के पार हुई 'हनुमान अंश'

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 31वें दिन 22.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने रिलीज के 30वें दिन के मुकाबले सीधे तौर पर 6.25 करोड़ रुपये ज्यादा कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 73 प्रतिशत रही है और इसके कुल शोज 7,077 चले हैं. फिल्म ने भारत में 31 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने कुल भारत में 122.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.वहीं, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 144.40 करोड़ रुपये का हो गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Sep 07, 2026 11:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola