‘Bigg Boss 20’ के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग शुरू हो चुकी है और शो के होस्ट Salman Khan एक बार फिर अपने खास अंदाज़ में नजर आए। 4 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर सलमान शो के सेट पर ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग के लिए पहुंचे। इस दौरान उनका नया Cowboy लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। सलमान खान ब्लैक डेनिम जींस, प्लेन ब्लैक टी-शर्ट, ब्राउन वेस्टकोट और सिर पर Cowboy Hat लगाए नजर आए। क्लीन शेव लुक में अभिनेता ने सेट पर अपने सिग्नेचर स्वैग के साथ कैमरों के सामने कई पोज दिए। हालांकि, इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सलमान का मूड अचानक बदल गया। दरअसल, एक कैमरापर्सन बार-बार सलमान से पोज देने की मांग कर रहा था। इस पर अभिनेता ने पहले हाथ के इशारे से चुप रहने को कहा और याद दिलाया कि वह अकेले नहीं हैं। इसके बाद जब कुछ पैपराज़ी उन्हें ‘बाबा’ कहकर पोज देने के लिए कहने लगे, तो सलमान नाराज़ हो गए। हालांकि, उनका गुस्सा ज्यादा देर तक नहीं रहा। कुछ ही पल बाद सलमान शांत हुए और पैपराज़ी के साथ दोबारा पोज देने लगे। अब फैंस की नजरें ‘Bigg Boss 20’ के ग्रैंड प्रीमियर पर टिकी हैं, जो 6 सितंबर की रात से शुरू होने वाला है।
---विज्ञापन---
Bigg Boss 20 के सेट पर Salman Khan ने दिया Cowboy स्वैग, पैपराजी को लगाई फटकार।
‘Bigg Boss 20’ के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग शुरू हो चुकी है और शो के होस्ट Salman Khan एक बार फिर अपने खास अंदाज़ में नजर आए। 4 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर सलमान शो के सेट पर ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग के लिए पहुंचे। इस दौरान उनका नया Cowboy लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
First published on: Sep 05, 2026 11:44 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola