Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

भारत में Abdu Rozik हर हफ्ते कर रहे हैं इतनी कमाई, ‘बिग-बॉस’ के घर आकर बनें देश की जान

Abdu Rozik Fees: अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग-बॉस-16’ (Bigg Boss 16) के बेस्ट कंटेस्टेंट हैं। अब्दु रोजिक की पॉपुलैरिटी इस शो में आने के बाद काफी बढ़ गई है। इस शो का हर एपिसोड फैंस को पसंद आया है। इस बार के बिग-बॉस की लाइमलाइट पूरी चुरा ली है। […]

Abdu Rozik
Abdu Rozik

Abdu Rozik Fees: अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग-बॉस-16’ (Bigg Boss 16) के बेस्ट कंटेस्टेंट हैं। अब्दु रोजिक की पॉपुलैरिटी इस शो में आने के बाद काफी बढ़ गई है। इस शो का हर एपिसोड फैंस को पसंद आया है। इस बार के बिग-बॉस की लाइमलाइट पूरी चुरा ली है। इस बार बिग-बॉस को ज्यादा लोग सिर्फ अब्दु रोजिक की वजह से देखते हैं और वो इस वक्त टीआरपी में बने हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो बिग-बॉस के घर से कितनी फीस वसूलते हैं।

 यहाँ पढ़िए – Priyanka Chopra: इंडिया आते ही सोशल मीडिया पर छाईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर कर कहा- ‘बहुत मिस कर रही थी’

ट्विटर पर छाए अब्दु रोजिक

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) का नाम इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर अब्दु रोजिक के वीडियोज वायरल हो रहे है जिसे देखकर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं। अब्दु रोजिन ने बिग-बॉस के घर चार-चांद लगा दिए और उनकी एक झलक देखने के लिए फैस इस शो के हर एपिसोड के आने वाले दिन टीवी के सामने बैठ जाते है। अब्दु रोजिक को आपने घर में मस्ती करते हुए, डांस करते हुए और झूमते हुए देखा है। उनका मस्त मौला अंदाज फैंस को शो देखने पर मजबूर कर देता है और यही वजह है कि वो टीआरपी में सबसे आगे हैं।

 यहाँ पढ़िए – Boney Kapoor: बोनी कपूर ने ऐसा क्या राज खोल दिया कि बेटी जाह्नवी चीख पड़ीं…. देखें वीडियो

अब्दु रोजिक कर रहें इतनी कमाई

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) वैसे तो करोड़ों के मालिक हैं लेकिन वो भारत में भी खूब कमाई कर रहे हैं। बता दें, अब्दू रोजिक को शो में बने रहने के लिए मोटी रकम वसूल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो हर हफ्ते के 2.5 लाख रुपये फीस ले रहे हैं और बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने अपनी शानदार लाइफ को भी कुर्बान किया क्योंकि वो अपने फैंस का दिल नहीं तोड़ना चाहते हैं। शो में वो कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका गेम फैंस को पसंद आ रहा है।

नॉमिनेट होने पर सलमान खान ने लगाई थी फटकार

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) को नॉमिनेट किया गया था जिसके बाद फैंस में काफी नाराजगी देखने को मिली थी और सलमान खान ने भी सभी कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई थी। आपको बता दें, अब्दु रोजिक को छोटा भाईजान (Chota Bhaijaan) कहा जाता है और वो सलमान खान के बेहद करीब है और आज अब्दु रोजिक अपनी मासूमियत और बेस्ट गेम से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना चुके हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें 

First published on: Nov 03, 2022 10:22 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.