Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने ऐसा क्या राज खोल दिया कि बेटी जाह्नवी चीख पड़ीं…. देखें वीडियो

The Kapil Sharma Show: कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में इस बार बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर (Boney Kapoor and Janhvi Kapoor) पहुंचे थे। जहां बोनी कपूर ने अपनी बेटी जाह्नवी के कई राज खोले हैं। दरअसल, दोनों अपनी फिल्म मिली का प्रमोशन करने के लिए शो में पहुंचे थे। वहीं, शो के दौरान […]

Boney Kapoor, Boney Kapoor
Boney Kapoor, Boney Kapoor

The Kapil Sharma Show: कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में इस बार बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर (Boney Kapoor and Janhvi Kapoor) पहुंचे थे। जहां बोनी कपूर ने अपनी बेटी जाह्नवी के कई राज खोले हैं। दरअसल, दोनों अपनी फिल्म मिली का प्रमोशन करने के लिए शो में पहुंचे थे। वहीं, शो के दौरान बोनी कपूर ने अपनी बेटी के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया की जाह्नवी सन्न रह गईं।

बोनी कपूर ने किया जाह्नवी का खुलासा

सोनी टीवी ऑफिशियल (Sony Tv Officiel) के चैनल पर शो का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें बोनी अपनी बेटी जाह्नवी की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। बोनी बताते हैं, इसके कमरे में जब मैं सुबह जाता हूं, तो कपड़े बिखरे होते हैं। टूथपेस्ट खुला होता है, मुझे बंद करना पड़ता है। शुक्र है फ्लश खुद कर लेती है। यह सुनकर जाह्नवी झेंप जाती हैं और चिल्लाती हैं, पापा…। बोनी का खुलासा सुनकर कपिल सहित वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।

कपिल ने लिए बोनी कपूर का मजा

शो की कई क्लिप्स चैनल द्वारा शेयर किए गए हैं। एक क्लिप में जाह्नवी बता रही हैं कि उनके डैड को साउथ खाने (South Food) का ज्यादा शौक है। इस पर कपिल कहते हैं, मोहब्बत भी ऐसी चीज है, पराठे से इडली पर शिफ्ट हो गए।

4 नवंबर को रिलीज होगी जाह्नवी की फिल्म ‘मिली’

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो 4 नवंबर को ‘मिली’ रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘हेलन’ का रीमेक है। इसके रीमेक में जान्हवी जान्हवी एक नर्स के रोल में नजर आएंगी। वह फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाने वाली हैं जो एक फ्रीजर में फस जाती है और उससे जिंदा बचकर बाहर आने की कोशिश करती है। इस फिल्म का निर्देशन मथुकुट्टी जेवियर (Mathukutty xavier) द्वारा किया जा रहा है और इसे प्रोड्यूस जान्हवी के पिता बोनी कपूर कर रहे हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर के अपोजिट एक्टर सनी कौशल (Sunny kaushal) होंगे।

First published on: Nov 03, 2022 12:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.