Salman Khan Car Collection: बॉलीवुड के भाई जान सलमान एक्टिंग के साथ-साथ अपनी लग्जरियस लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। दबंग खान गाड़ियों के बड़े शौकीन हैं। यही वजह है कि उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं। सलमान खान के पास कारों का अच्छा-खासा कलेक्शन है। इसके साथ ही भाई जान महंगे बाइक्स भी अपने पास रखे हैं। आज हम आपको यहां बताएंगे कि सलमान के पास किन-किन गाड़ियों का कलेक्शन है और इसकी कीमत कितनी है। तो आइए जानते हैं भाईजान कितने गाड़ियों के मालिक हैं…
1. Rolls Royce Phantom
सलमान खान के पास सबसे महंगी कार के रुप में Rolls Royce Phantom शामिल है। इस गाड़ी कीमत 9 करोड़ रुपए है।
2. Toyota land Cruiser
भाई जान के पास Toyota land Cruiser भी है। टोयोटा के इस कार को मजबूत गाड़ियों में गिना जाता है। इसकी कीमत लगभग 1.41 करोड़ रुपए के करीब है।
ये भी पढ़ें:महिंद्रा ने लॉन्च की धांसू Electric SUV, सिंगल चार्ज में चलेगी 375km
3. Audi RS7
ऑडी उन कारों में शामिल है, जिसके लुक पर हर कोई फिदा हो जाता है। इस कार को हर कोई अपने घर लाना चाहता है, लेकिन कीमत इतनी ज्यादा है कि इससे सभी लोग अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पास ऑडी के Audi RS7 मॉडल है। इस गाड़ी की कीमत 1.52 से 1.65 करोड़ रुपये के करीब है।
ये भी पढ़ें: फरहान अख्तर के पास है ये लग्जरी गाडियां, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
4. Lexus LS
Lexus LS लुक और स्टाइल के लिए जाना जाता है। यह कार भी दबंग खान के कार कलेक्शन का हिस्सा है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1.77 करोड़ रुपए से शुरू होती है।
5. BMW X6
सलमान खान के कार कलेक्शन में BMW X6 मॉडल शामिल है। इस कार की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 94.15 लाख से 1.26 करोड़ रुपये के बीच है।
अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें