---विज्ञापन---

Porsche ने बनाया धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर 128 Km की रेंज, जानें कीमत

Yadea F200: हाई स्पीड कार कंपनी पोर्शे ने धाकड़ इलेक्टिक स्कूटर Yadea F200 को लॉन्च किया है। अपनी दमदार इंजन और स्टाइलिश कारों के लिए पहचान रखने वाले पोर्शे के स्कूटर का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। इसमें बेहद शार्प लुक हेडलाइन दी गई है। Yadea F200 एक बार फुल चार्ज होने पर लगभर […]

Yadea F200 price, Yadea F200 mileage, auto news, ev scooters
फाइल फोटो

Yadea F200: हाई स्पीड कार कंपनी पोर्शे ने धाकड़ इलेक्टिक स्कूटर Yadea F200 को लॉन्च किया है। अपनी दमदार इंजन और स्टाइलिश कारों के लिए पहचान रखने वाले पोर्शे के स्कूटर का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। इसमें बेहद शार्प लुक हेडलाइन दी गई है।

Yadea F200 एक बार फुल चार्ज होने पर लगभर 128 Km तक चलेगा

Yadea F200 एक बार फुल चार्ज होने पर लगभर 128 Km तक चलेगा। इसे बेहद अट्रैक्टिव लुक्स दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोर्शे ने इस शानदार स्कूटर को चीन की इलेक्ट्रिक टू व्हीलर निर्माता कंपनी Yadea के लिए तैयार किया है। कंपनी अपने इस Yadea F200 ईवी स्कूटर को जल्द ही बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Yadea F200 price, Yadea F200  mileage, auto news, ev scooters

फाइल फोटो

जबरदस्त स्कूटर में 11 kW की पावर मिलेगी

इस जबरदस्त स्कूटर में 11 kW की पावर मिलेगी। इसमें डबल बैटरी का विकल्प मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Yadea F200 को सबसे पहले यूरोप के बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इसके भारत में ही आने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी ने अपने इस धाकड़ स्कूटर को भारत में लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

स्कूटर महज 2.5 सेकंड में 48 kmph तक की रफ्तार पकड़ लेता है

यह धाकड़ स्कूटर महज 2.5 सेकंड में 0 से 48 kmph तक की रफ्तार पकड़ लेता है। कंपनी का यह प्रीमियम स्कूटर है, जिसे बेहद अट्रैक्टिव डिजाइन किया गया है। Yadea F200 में एबीएस, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसकी सीट हाइट ऐसी रखी जाएगी जिससे सभी हाइट वाले लोग इसे आसानी से चला सकें। इसमें आरामदायक सस्पेंशन मिलने का अनुमान है जिससे खराब रास्तों पर राइडर को झटके न लगें।

First published on: Jun 09, 2023 07:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.