---विज्ञापन---

OnePlus ला रहा है दो स्मार्टफोन और एक धांसू ईयरबड्स, जानें लॉन्च डेट समेत अन्य जानकारी

OnePlus Upcoming Phones: भारतीय बाजार में वनप्लस के कई प्रोडक्ट एकसाथ लॉन्च होने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि वनप्लस के आगामी प्रोडक्ट्स में वनप्लस नॉर्ड 3 5जी, वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी और वनप्लस नॉर्ड बड्स 2आर का नाम शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने वनप्लस नॉर्ड 3 और नॉर्ड सीई […]

OnePlus Nord 3, OnePlus Nord CE 3, OnePlus Nord Buds 2R, OnePlus, OnePlus Nord 3 launch date, OnePlus Nord 3 India

OnePlus Upcoming Phones: भारतीय बाजार में वनप्लस के कई प्रोडक्ट एकसाथ लॉन्च होने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि वनप्लस के आगामी प्रोडक्ट्स में वनप्लस नॉर्ड 3 5जी, वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी और वनप्लस नॉर्ड बड्स 2आर का नाम शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने वनप्लस नॉर्ड 3 और नॉर्ड सीई 3 के लिए कलर ऑप्शन्स का भी खुलासा किया।

वनप्लस नॉर्ड 3 5जी के कुछ डिजाइन फीचर्स को भी टीज किया जा चुका है, जिससे पता चला है कि डिवाइस अलर्ट स्लाइडर और एक फ्लैट डिस्प्ले के साथ होगा। इसके अलावा वनप्लस नोर्ड CE 3 5G का डिजाइन भी टीज किया गया है। साथ में लॉन्च डेट का भी खुलासा हुआ है। आइए इसके बारे में जानते है।

OnePlus Upcoming Phones July Launch Date 

भारत में वनप्लस नॉर्ड 3 5जी, वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी और वनप्लस नॉर्ड बड्स 2आर को 5 जुलाई, 2023 को लॉन्च किया जाएगा। इस दिन शाम 7 बजे IST पर ये प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे। लॉन्च से पहले वनप्लस ने हैंडसेट और ईयरबड्स के डिज़ाइन और फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है।

ये अभी पढ़ें- Oppo Reno 10 5G Series जल्द होने वाला है लॉन्च, पहले ही लीक हुईं कई डिटेल्स; जानिए

OnePlus Nord 3 5G Colour Options

हाल ही में ये पुष्टि की गई थी कि वनप्लस नॉर्ड 3 5जी प्रतिष्ठित अलर्ट स्लाइडर और एक फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा। कंपनी ने अब खुलासा किया है कि ये स्मार्टफोन टेम्पेस्ट ग्रे और मिस्टी ग्रीन जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

OnePlus Nord CE 3 Design & Price (Leaked)

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी के डिज़ाइन को भी टीज़ किया है। हैंडसेट को एक्वा सर्ज कलरवे में दिखाया गया है। इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा गया है। भारत में वनप्लस नॉर्ड 3 5जी की शुरुआती कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के लिए 32,999 रुपये हो सकती है।

OnePlus Nord Buds 2R 

वनप्लस नॉर्ड बड्स 2आर के डीप ग्रे और ट्रिपल ब्लू रंग विकल्पों में उपलब्ध होने की पुष्टि की गई है। नॉर्ड बड्स 2आर में बेहतर नॉइज़ कैंसलेशन, बेहतर ऑडियो और लंबी बैटरी लाइफ की पेशकश की उम्मीद है। वनप्लस आने वाले दिनों में हेडसेट के बारे में अधिक जानकारी देगा।

ये अभी पढ़ें- टेक-ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Jun 28, 2023 10:53 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.