---विज्ञापन---

OnePlus Nord 3 बाजार में दस्तक देने को तैयार, जानें संभावित स्पेक्स

OnePlus Nord 3 Launch Date: वनप्लस ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट को लॉन्च किया है। इस फोन को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब कंपनी अपने वनप्लस नॉर्ड 3 फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि डिवाइस जल्द ही भारतीय […]

OnePlus Nord 3 Launch Date

OnePlus Nord 3 Launch Date: वनप्लस ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट को लॉन्च किया है। इस फोन को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब कंपनी अपने वनप्लस नॉर्ड 3 फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि डिवाइस जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है।

OnePlus Nord 3 भारत में जल्द होगा लॉन्च

वनप्लस का यह स्मार्टफोन काफी दिनों से सुर्खियों में है, अब ऐसी संभावना है कि फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। नामी टिपस्टर योगेश बराड़ के अनुसार, नॉर्ड 3 अब भारतीय और वैश्विक दोनों बाजारों में टेस्टिंग फेज में एंट्री कर चुका है। हालांकि, कंपनी ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि फोन 6 से 7 सप्ताह में बाजार में लॉन्च हो सकता है।

बताया जा रहा है कि वनप्लस नोर्ड 3, OnePlus Ace 2V का रीब्रांडेड होगा। इसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। इससे पता चलता है कि वनप्लस नोर्ड 3 के स्पेसिफिकेशन्स ऐस 2वी के समान होगा।

ये भी पढ़ेंः Dhamaka Offer: 3 हजार से भी कम में मिल रहा Nothing Phone (1)! यहां से जल्द खरीदें

OnePlus Nord 3: संभावित स्पेसिफिकेशन्स

खबरों के मुताबिक, वनप्लस नोर्ड 3 में फुल एचडी + रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। इसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 SoC द्वारा संचालित किया जा सकता है, जिसे 8GB / 16GB रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जोड़ा जाएगा।

कैमरे के मोर्चे पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें 50MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

First published on: Apr 14, 2023 10:53 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.