---विज्ञापन---

1.95 इंच डिस्प्ले, 8 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ Fire-Boltt Combat स्मार्ट वॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Fire-Boltt Combat smartwatch: फायर-बोल्ट भारतीय बाजार में एक के बाद एक नई स्मार्ट वॉच लॉन्च कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में रग्ड ग्रेनेड स्मार्टवॉच लॉन्च की है, अब ब्रांड ने एक और धांसू स्मार्ट वॉच पेश की है। इस लेटेस्ट वॉच का नाम फायर-बोल्ट कॉम्बैट है। चलिए इसके फीचर्स और कीमत पर एक […]

Fire-Boltt Combat smartwatch

Fire-Boltt Combat smartwatch: फायर-बोल्ट भारतीय बाजार में एक के बाद एक नई स्मार्ट वॉच लॉन्च कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में रग्ड ग्रेनेड स्मार्टवॉच लॉन्च की है, अब ब्रांड ने एक और धांसू स्मार्ट वॉच पेश की है। इस लेटेस्ट वॉच का नाम फायर-बोल्ट कॉम्बैट है। चलिए इसके फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।

Fire-Boltt Combat: कीमत और उपलब्धता

सबसे पहले फायर-बोल्ट कॉम्पैक्ट स्मार्ट वॉच की कीमत की बात करें तो इसे 1,799 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यह ब्लैक, कैमो ब्लैक, ग्रीन और कैमो ग्रीन कलर ऑप्शन में 6 जुलाई से Fireboltt.com और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Fire-Boltt Combat Price In India

Fire-Boltt Combat के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

इस स्मार्ट वॉच में 1.95 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है जो 240 x 284 पिक्सल के रिजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसके साथ ही यह स्मार्ट वॉच 100 से अधिक क्लाउड-आधारित वॉच फेस के साथ आती है।

फायर बोल्ट की यह स्मार्ट वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर्स के साथ आती है। वॉच में मौजूद इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर हैंड्स-फ्री कॉलिंग सक्षम करते हैं, और दो पुश बटन आसान नेविगेशन की सुविधा प्रदान करते हैं। स्मार्टवॉच वॉयस असिस्टेंट को भी सपोर्ट करती है, जिससे सूचना और डिवाइस कंट्रोल किया जा सकता है।

Fire-Boltt Combat Features

यह भी पढ़ेंः Motorola Razr 40, Razr 40 Ultra भारत में आज होगा लॉन्च, यहां होगी इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग

सबसे खास बात यह स्मार्ट वॉच 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड के साथ कई हेल्थ और फिटनेस फीचर्स के साथ आती है। यूजर्स इस वॉच की मदद से SpO2 लेवल, हार्ट रेट जैसे मैट्रिक्स को ट्रैक कर सकते हैं। इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए विशेष सुविधाएं भी शामिल हैं।

smartwatch

इसके अतिरिक्त, स्मार्ट वॉच स्मार्ट नोटिफिकेशन, सेडेंटरी रिमाइंडर, फाइंड माई फोन, वेदर अपडेट, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल भी प्रदान करती है। यह एक अलार्म, कैलेंडर भी प्रदान करती है। इसमें IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस है। यानी वाच पानी में भीगने के बाद भी खराब नहीं होती है।

जहां तक फायर-बोल्ट कॉम्बैट की बैटरी बैकअप की बात है तो कंपनी दावा करती है कि यह 8 दिनों तक या ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 5 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

First published on: Jul 03, 2023 12:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.