Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam से भी ज्यादा सस्पेंस वाली मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म, कहानी है काफी जबरदस्त

मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म देखने के शौकीनों के लिए नेटफ्लिक्स पर एक जबरदस्त फिल्म मौजूद है. महज 5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का सस्पेंस दर्शकों को 'दृश्यम' की याद दिला रहा है.

अगर आप 'दृश्यम' (Drishyam) जैसी माइंड-ब्लोइंग सस्पेंस और मिस्ट्री थ्रिलर फिल्मों के दीवाने हैं, तो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक मलयालम फिल्म आपका दिमाग घुमा देगी. 31 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ये फिल्म ओटीटी पर ऑडियंस पर खूब पसंद आई है. 2 घंटे 5 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर 8 की शानदार रेटिंग मिली है. धुंधली पहाड़ियों के बीच छिपे खौफनाक राजों से पर्दा उठाती यह लो-बजट फिल्म बिना किसी बड़े सुपरस्टार के भी लोगों तक अपनी पहुंच बना गई.  

5 करोड़ के बजट में 46 करोड़ का कलेक्शन

'इको' का कुल बजट महज 5 करोड़ रुपये था, लेकिन इसके किलर सस्पेंस ने थिएटर्स में ऐसा जादू चलाया कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 46 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन कर डाला. इस ब्लॉकबस्टर कमाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सिनेमा में स्टार पावर से बड़ी ताकत एक अच्छी स्क्रिप्ट होती है.

---Advertisement---

बाहुल रमेश की 'एनिमल ट्रिलॉजी' की आखिरी फिल्म

यह फिल्म जाने-माने राइटर बाहुल रमेश की कल्ट 'एनिमल ट्रिलॉजी' (Animal Trilogy) का तीसरा और आखिरी हिस्सा है. इंसानी स्वभाव और जानवरों के गहरे रिश्ते पर बेस्ड इस ट्रिलॉजी की पहली दो फिल्में 'किष्किंधा कांडम' और 'केरल क्राइम फाइल्स 2' भी काफी सुपरहिट रही थीं.

धुंधली पहाड़ियों और लापता पति का सस्पेंस

कट्टुकुन्नू की खूबसूरत और धुंधली पहाड़ियों में सेट यह कहानी एक बुजुर्ग महिला 'म्लाथी' और उसके केयरटेकर 'पियूस' की है. म्लाथी का पति कुरियाचन (जो एक कुख्यात डॉग ब्रीडर था) सालों से गायब है. जब कुछ लोग उसकी तलाश में पहुंचते हैं, तो सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौर से जुड़े ऐसे खौफनाक राज बाहर आते हैं जो होश उड़ा देते हैं.

---Advertisement---

दिमाग घुमा देने वाला क्लाइमैक्स

सोशल मीडिया पर इस थ्रिलर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है. दर्शकों का कहना है कि फिल्म का सस्पेंस बहुत ही धीरे-धीरे और साइकोलॉजिकल तरीके से बिल्ड होता है. इसका क्लाइमैक्स इतना अनप्रेडिक्टेबल और शॉकिंग है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शक सन्न रह जाते हैं.

स्टारकास्ट की दमदार परफॉर्मेंस

फिल्म में संदीप प्रदीप ने 'पियूस' के रोल में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. उनके साथ विनीत, नरेन, बीनु पप्पू और सौरभ सचदेवा की सधी हुई एक्टिंग, डार्क सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक ने इस सस्पेंस-थ्रिलर को एक मस्ट-वॉच सिनेमा बना दिया है.

---Advertisement---
First published on: Sep 16, 2026 05:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola