Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

साउथ एक्टर अनंत नाग होंगे दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, PM मोदी ने दी बधाई

Anant Nag to receive Dadasaheb Phalke Award: भारतीय सिनेमा में अहम योगदान के लिए साउथ एक्टर अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित करने की घोषणा की गई है.

Anant Nag to receive Dadasaheb Phalke Award
Anant Nag to receive Dadasaheb Phalke Award

Anant Nag to receive Dadasaheb Phalke Award: साउथ एक्टर अनंत नाग को सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा. इसकी घोषणा आज यानी 16 सितंबर को भारत सरकार की ओर से की गई है. बता दें अनंत नाग मशहूर कन्नड़ एक्टर और राजनेता हैं. उनका फिल्मी करियर कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहा है. ऐसे में भारत सरकार ने उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित करने का फैसला लिया है.

दिग्गज अभिनेता को दादा साहब फाल्के सम्मान

अनंत नाग को 22 सितंबर 2026 को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इसकी जानकारी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के द्वारा की गई. प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया ने लिखा- ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर भारत सरकार को ये ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और शानदार सिनेमाई सफर के लिए अभिनेता अनंत नाग को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा. उनका सिनेमाई सफर कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहा है. ये पुरस्कार केवड़िया, गुजरात में 22 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा.’

---विज्ञापन---

PM मोदी ने दी बधाई

एक्टर की इस उपलब्धि पर लगातार फिल्मी दुनिया से शुभकामनाएं आ रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनंत नाग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने एक्टर को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- ‘दिग्गज कलाकार अनंत नाग जी को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बधाई. कई दशकों से, उनके सहज अभिनय, अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा और शानदार काम ने भारतीय सिनेमा, और खासकर कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है. उन्होंने जो भी भूमिका निभाई, उसमें एक अनोखी गहराई और सच्चाई दिखाई. ये सच में एक बेहद खास कलाकार के लिए पूरी तरह से हकदार सम्मान है.’

अनंत नाग के बारे में

बात करें अनंत नाग की तो वो भारतीय सिनेमा के एक जाने-माने एक्टर और पॉलिटिशियन हैं. उन्हें कन्नड़ सिनेमा में उनके योगदान के लिए जाना जाता है. अपने फिल्मी करियर में अनंत नाग अबतक 300 से ज्यादा फिल्में की हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के महान कलाकारों में गिना जाता है. कन्नड़ के अलावा एक्टर हिंदी, मराठी, तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्में भी कर चुके हैं. अनंत- ‘अंकुर’, ‘गौरी गणेश’, ‘मिनचिना ओटा’, ‘बेलादिंगाला बाले’, और ‘केजीएफ’ जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 16, 2026 07:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola