गणपति उत्सव के जश्न के बीच टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना के घर अचानक ऐसी परेशानी आ गई, जिससे कुछ देर के लिए पूरे परिवार की चिंता बढ़ गई। दरअसल, सुरभि ने हाल ही में सोशल मीडिया पर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए इस घटना का जिक्र किया। एक्ट्रेस ने बताया कि तीन साल में पहली बार गणपति उत्सव के दौरान उनके घर ऐसी स्थिति बनी। भोग और मेहमानों के खाने की तैयारी लगभग पूरी होने वाली थी, तभी अचानक गैस हॉब ने काम करना बंद कर दिया। इसी दौरान परिवार को गैस लीकेज का भी पता चला। ऐसे में सभी को लगा कि शायद समय पर बप्पा का भोग तैयार नहीं हो पाएगा और मेहमानों के लिए खाना भी नहीं बन पाएगा। हालांकि, मुश्किल वक्त में पूरा परिवार एक साथ आया और स्थिति को संभालने की कोशिश की। आखिरकार परेशानी दूर हुई और समय पर बप्पा को भोग लगाया गया। मेहमानों को भी खाना परोसा गया। इस पूरे अनुभव को सुरभि ने किसी चमत्कार से कम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि शायद इसी वजह से गणपति को विघ्नहर्ता कहा जाता है। सुरभि ने अपने पोस्ट में बप्पा का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ और बप्पा की कृपा से सब कुछ समय पर हो सका।
---विज्ञापन---
जश्न के बीच मशहूर एक्ट्रेस के घर हुई अनहोनी, गणपति बप्पा ने किया चमत्कार, विघ्नहर्ता ने बचाई लाज!
गणपति उत्सव के जश्न के बीच टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना के घर अचानक ऐसी परेशानी आ गई, जिससे कुछ देर के लिए पूरे परिवार की चिंता बढ़ गई। दरअसल, सुरभि ने हाल ही में सोशल मीडिया पर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए इस घटना का जिक्र किया।
First published on: Sep 16, 2026 04:47 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola