Sunday, 13 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

41 में फिर मां बनेगी Mahira Khan, खुशी से झूमा बिज़नेसमैन पति ! बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दी खुशखबरी !

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। 41 साल की एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह व्हाइट गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस दौरान माहिरा काफी खुश और खूबसूरत लग रही थीं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 13, 2026 14:44
Share :
Mahira Khan

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। 41 साल की एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह व्हाइट गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस दौरान माहिरा काफी खुश और खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हम योजनाएं बनाते हैं और फिर अल्लाह की योजना होती है।” उनकी पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। माहिरा के लिए यह प्रेग्नेंसी बेहद खास है, क्योंकि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस पहले पति अली असकरी से एक बेटे अजलान की मां हैं। दोनों ने 2007 में शादी की थी, लेकिन 2016 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद माहिरा ने बिजनेसमैन सलीम करीम से अक्टूबर 2023 में पाकिस्तान के भुर्बन में शादी की थी। अब दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। माहिरा ने अपनी पहली और दूसरी प्रेग्नेंसी के अनुभवों में अंतर को लेकर भी बात की है। उन्होंने बताया था कि 24 साल की उम्र में मां बनने और 41 साल की उम्र में दोबारा मां बनने का अनुभव शारीरिक और मानसिक रूप से काफी अलग है। माहिरा खान बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ में नजर आ चुकी हैं।

First published on: Sep 13, 2026 02:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola