हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान के घर गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया गया। बप्पा को घर लाने से लेकर पूजा और विसर्जन तक की कई झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच आरती के दौरान सलमान खान का एक क्यूट वीडियो फैंस का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में सलमान पूरे परिवार के साथ आरती करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उनकी बहन अर्पिता खान ने उन्हें आरती करने का सही तरीका इशारे से समझाया। सलमान ने भी बहन की बात समझते हुए बेहद मासूम अंदाज में उनकी तरफ देखा। भाई-बहन का यह छोटा सा मोमेंट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सलमान की बहन अर्पिता बहुत प्यारी हैं, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई से गलती हो जाती है। वहीं सलमान की भांजी आयत शर्मा ने भी मामा के साथ अपने क्यूट बॉन्ड से लोगों का दिल जीत लिया। सलमान को देखते ही आयत ने उन्हें प्यार से बुलाया और गले लगाया। इस दौरान उनकी एक्साइटमेंट भी साफ नजर आई। गणपति सेलिब्रेशन में सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आईं। उन्होंने आरती में हिस्सा लिया और अर्पिता ने उन्हें भी आरती करने का सही तरीका समझाया।
---विज्ञापन---
सोशल मीडिया पर फिर छाए Salman Khan, बप्पा की आरती का क्यूट मोमेंट वायरल, रिएक्शन के दीवाने हुए फैंस
हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान के घर गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया गया। बप्पा को घर लाने से लेकर पूजा और विसर्जन तक की कई झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच आरती के दौरान सलमान खान का एक क्यूट वीडियो फैंस का ध्यान खींच रहा है।
First published on: Sep 16, 2026 01:22 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola