Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aishwarya Rai के ससुराल में गणपति की धूम,बप्पा के रंग में रंगे Amitabh Bachchan, Video Viral

मुंबई में इन दिनों गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। देशभर में भक्त बप्पा का स्वागत कर रहे हैं और बॉलीवुड सितारे भी गणेशोत्सव के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन का गणपति स्पेशल संडे दर्शन चर्चा में आ गया है। रविवार, 13 सितंबर को अमिताभ बच्चन हमेशा की तरह अपने मुंबई स्थित घर जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 14, 2026 15:52
Share :
Amitabh Bachchan

मुंबई में इन दिनों गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। देशभर में भक्त बप्पा का स्वागत कर रहे हैं और बॉलीवुड सितारे भी गणेशोत्सव के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन का गणपति स्पेशल संडे दर्शन चर्चा में आ गया है। रविवार, 13 सितंबर को अमिताभ बच्चन हमेशा की तरह अपने मुंबई स्थित घर जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे। इस दौरान बिग बी ने लाल रंग का खूबसूरत पटका पहना हुआ था, जिस पर सुनहरे अक्षरों में ‘गणपति बाप्पा मोरया’ लिखा था। उनका ये खास अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अमिताभ फैंस की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते नजर आए। वहीं, उनके कैमरामैन ने भी गणपति प्रिंट वाला दुपट्टा पहना हुआ था। जलसा के बाहर फैंस गणपति बप्पा के जयकारे लगाते और नारियल फोड़कर बप्पा का स्वागत करते दिखे। अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए भी फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और बप्पा से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बता दें कि बच्चन परिवार हर साल गणेश चतुर्थी पारंपरिक तरीके से मनाता है। परिवार जलसा में गणपति की मूर्ति स्थापित नहीं करता, बल्कि अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या राय लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचते हैं। अमिताभ बच्चन साल 1974 से लगातार लालबागचा राजा के दर्शन कर रहे हैं।

First published on: Sep 14, 2026 03:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola