Sunday, 13 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्सीडेंट ने बर्बाद किया एक्ट्रेस का करियर! 13 साल से हैं तलाकशुदा, अकेले कर रहीं बेटी की देखभाल!

90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखने वाली महिमा चौधरी ने अपनी पहली ही फिल्म ‘परदेस’ से रातों-रात पहचान बना ली थी। शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी और मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि, इसके बाद उनकी जिंदगी में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 13, 2026 18:26
Share :
Mahima Chaudhry

90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखने वाली महिमा चौधरी ने अपनी पहली ही फिल्म ‘परदेस’ से रातों-रात पहचान बना ली थी। शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी और मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि, इसके बाद उनकी जिंदगी में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। साल 1999 में ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग के दौरान सेट पर जाते वक्त उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार का शीशा टूटकर उनके चेहरे में जा धंसा। महिमा ने बताया था कि सर्जरी के दौरान उनके चेहरे से कांच के 67 टुकड़े निकाले गए थे। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय तक आईना देखने से भी मना किया था। उन्हें डर था कि यह हादसा उनका करियर खत्म कर देगा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और ‘धड़कन’, ‘लज्जा’, ‘बागबान’, ‘दिल है तुम्हारा’ और ‘खिलाड़ी 420’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। निजी जिंदगी में भी महिमा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। साल 2006 में उन्होंने बॉबी मुखर्जी से शादी की और दोनों एक बेटी के माता-पिता बने। हालांकि, 2013 में दोनों अलग हो गए, जिसके बाद महिमा ने अकेले अपनी बेटी की परवरिश की। इसके बाद साल 2022 में उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। इलाज के बाद महिमा ने इस बीमारी को भी मात दी और दोबारा काम की दुनिया में वापसी की। महिमा चौधरी की जिंदगी आज भी हिम्मत, संघर्ष और जज्बे की मिसाल है।

First published on: Sep 13, 2026 06:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola