Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

डिस्को शांति की बिगड़ी थी तबीयत, एक्ट्रेस ने अस्पताल से शेयर की तस्वीर

Disco Shanti Health Update: बीते दिनों एक्ट्रेस डिस्को शांति की तबियत बिगड़ी थी. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट दी है.

Disco Shanti

Disco Shanti Health Update: साउथ सिनेमा की दिग्गज अदाकारा डिस्को शांति इन दिनों अपने स्वास्थ को लेकर सुर्खियों में हैं. तबियत बिगड़ने पर एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

डिस्को शांति की बिगड़ी थी तबीयत

80 और 90 के दशक में साउथ सिनेमा में डिस्को शांति ने खूब नाम कमाया.फिल्मों में करीब तीन दशक दूर रहने के बाद उनकी वापसी की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने अस्पताल से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद उनके चाहने वाले उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए. तस्वीर में डिस्को शांति की नाक में एक मेडिकल ट्यूब लगी दिखाई दे रही है. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में अस्पताल जाने की वजह या अपनी बीमारी से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है. ऐसे में उनकी इस तस्वीर को देखकर फैंस को उनकी चिंता हो गई.

---विज्ञापन---

घर लौट आई हैं एक्ट्रेस

तस्वीर में एक्ट्रेस डिस्को शांति किसी अस्पताल में नजर आ रही हैं. उनकी नाक के जरिए एक ट्यूब लगी हुई है. सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने छोटा सा अपडेट देते हुए बताया कि वो अब घर लौट आई हैं. हालांकि उनकी पोस्ट देखकर फैंस चिंतित हो उठे हैं.

डिस्को शांति का करियर

डिस्को शांति का जन्म 1965 में तमिल अभिनेता सीएल आनंदन के घर हुआ था. उनका नाम तब संथा कुमारी रखा गया. 80-90 के दशक में एक्ट्रेस को इंडस्ट्री खूब पॉपुलैरिटी मिली. साल 1983 की तमिल फिल्म वसंतमे वरुगा से अपनी शुरुआत के बाद उन्होंने तमिल, कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और उड़िया फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस ने तेलुगु अभिनेता श्रीहरि से शादी की थी. उनके दो बेटे हैं. साल 2013 में हार्ट अटैक के बाद उनके पति श्रीहरि का निधन हो गया था. इसके बाद डिस्को शांति ने फिल्म इंडस्ट्री से काफी हद तक दूरी बना ली.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 16, 2026 08:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola