Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Antilia में पधारे गणपति बप्पा! ढोल की थाप पर झूमीं Nita Ambani ! Ambani परिवार में जश्न का माहौल

गणेश चतुर्थी की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। घरों से लेकर बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड तक हर जगह गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां हो रही हैं। इसी बीच मुंबई में अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में भी ‘एंटीलिया चा राजा’ का भव्य स्वागत किया गया।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 14, 2026 17:25
Share :
Nita Ambani

गणेश चतुर्थी की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। घरों से लेकर बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड तक हर जगह गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां हो रही हैं। इसी बीच मुंबई में अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में भी ‘एंटीलिया चा राजा’ का भव्य स्वागत किया गया। 13 सितंबर की शाम हुए इस खास सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। फूलों से सजे ट्रक में गणपति बप्पा को एंटीलिया लाया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के बीच अंबानी परिवार ने बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान नीता अंबानी लाल रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खुश नजर आईं और ढोल की थाप पर झूमती दिखीं। मुकेश अंबानी भी परिवार के साथ मौजूद रहे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने भी पूरे उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत किया। दोनों ने ऑरेंज कलर के आउटफिट में ट्विनिंग की थी। राधिका अपने भतीजे कृष्णा को गोद में लिए और ईशा अंबानी की बेटी आदिया को संभालते हुए भी नजर आईं। वहीं, पूरा एंटीलिया फूलों और रोशनी से सजा नजर आया। परिवार ने पूजा और आरती के साथ बप्पा का स्वागत किया, जिसकी झलकियां अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

First published on: Sep 14, 2026 05:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola