Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Deepika Padukone की Pregnancy से Ranveer Singh की दाढ़ी-मूंछ का है कनेक्शन ! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?

सोशल मीडिया पर इन दिनों दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी और रणवीर सिंह की बढ़ी हुई दाढ़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। दीपिका अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौर से गुजर रही हैं और जल्द ही रणवीर के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। हाल ही में बेटी दुआ के जन्मदिन के मौके पर दीपवीर ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 12, 2026 18:43
Share :
Ranveer Singh

सोशल मीडिया पर इन दिनों दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी और रणवीर सिंह की बढ़ी हुई दाढ़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। दीपिका अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौर से गुजर रही हैं और जल्द ही रणवीर के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। हाल ही में बेटी दुआ के जन्मदिन के मौके पर दीपवीर ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में कपल ने पहली बार बेटी दुआ का चेहरा दिखाया, साथ ही दीपिका के बेबी बंप की भी झलक देखने को मिली। हालांकि, इन तस्वीरों में रणवीर की दाढ़ी ने भी फैंस का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया यूजर्स रणवीर के इस लुक को दीपिका की प्रेग्नेंसी से जोड़ रहे हैं। इसकी वजह दक्षिण भारत की कुछ पारंपरिक मान्यताएं बताई जा रही हैं, जिनमें प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले पिता के बाल और दाढ़ी न कटवाने का जिक्र मिलता है। माना जाता है कि यह मां और होने वाले बच्चे की सेहत और सुरक्षा के लिए शुभ होता है। चूंकि दीपिका का संबंध कर्नाटक से है, इसलिए फैंस रणवीर के बियर्ड लुक को इसी परंपरा से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ फैंस ने उनकी पहली प्रेग्नेंसी का भी हवाला दिया है, जब रणवीर हैवी बियर्ड लुक में नजर आए थे। हालांकि, रणवीर ने खुद कभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यह फिलहाल सोशल मीडिया की चर्चा और पारंपरिक मान्यता पर आधारित कयास ही हैं। दीपिका और रणवीर ने 11 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और बताया था कि वे दीवाली के आसपास अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे।

First published on: Sep 12, 2026 06:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola