Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Vvaan Trailer: वन देवी की शक्ति या अंधविश्वास? सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ का धांसू ट्रेलर रिलीज

The Vvaan Trailer Out: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म 'द वन' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है.

The Vvaan Trailer
'द वन' का ट्रेलर रिलीज

The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मच अवेटेड फिल्म ‘द वन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें रहस्यमयी जंगल, वन देवी की आस्था और एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है, जो इन शक्तियों को सिरे से नकारता है, लेकिन फिर जैसे-जैसे चीजें बदलती है, उस शख्स के विचार और भावना दोनों बदलती दिखाई देती है.

ट्रेलर में क्या दिखा?

फिल्म की कहानी बिहार के बिहटा स्थित वनदेवी मंदिर और वहां से जुड़ी मान्यताओं के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है. खास बात ये है कि फिल्म में बिहार के मशहूर छठ पर्व को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है. ऐसे में फिल्म में लोक आस्था और रहस्य का दिलचस्प मेल देखने को मिलने वाला है.

---विज्ञापन---

कैसा है ‘द वन’ का ट्रेलर?

ट्रेलर की शुरुआत ही एक डरावनी चेतावनी से होती है. कहा जाता है कि अगर कोई रात के वक्त इस जंगल में दाखिल होता है, तो उसकी लाश तक नहीं मिलती. इसके बाद जंगल के रहस्यमयी और डरावने विजुअल्स कहानी में रोमांच बढ़ा देते हैं.

फिल्म में सिद्धार्थ की एंट्री

फिर एंट्री होती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की. उनका किरदार इन मान्यताओं और वन देवी की शक्तियों पर बिल्कुल विश्वास नहीं करता. वह साफ तौर पर इन बातों को बकवास मानता है. दूसरी ओर तमन्ना भाटिया का किरदार इन धार्मिक मान्यताओं और वन देवी में गहरी आस्था रखता है.

---विज्ञापन---

कहानी में ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट तब आता है. जब सिद्धार्थ का किरदार धीरे-धीरे उन घटनाओं का सामना करता है, जिन्हें वह अब तक सिर्फ अंधविश्वास समझता था. ट्रेलर से इशारा मिलता है कि जंगल की रहस्यमयी शक्तियां उसके नजरिए को बदलने वाली हैं, लेकिन आखिर ऐसा क्या होता है कि एक नास्तिक इंसान का विश्वास बदल जाता है? इसका जवाब फिल्म में मिलेगा. फिल्म इसी साल 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

First published on: Sep 16, 2026 05:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola