Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 41: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की लंबी पारी जारी, जानें बुधवार को कितनी हुई कमाई?

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 41: नीम करौरी बाबा के जीवन से इंस्पायर्ड फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. 41वें दिन यानी बुधवार को भी फिल्म ने थिएटर्स में तगड़ी कमाई कर अपना दबदबा बरकरार रखा है.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 41
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 41

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 41: विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी लो-बजट फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) का बॉक्स ऑफिस पर अनस्टॉपेबल रन जारी है. महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग से शुरुआत करने वाली यह फिल्म अब 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. शोभिनव सत्या स्टारर इस फिल्म ने 200 करोड़ का बैरियर तोड़कर कई पुराने रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं. छठे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है और 41वें दिन यानी बुधवार को भी थिएटर्स में फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली. आइए जानते हैं ‘हनुमान अंश’ ने बुधवार को कितनी कमाई की…

41वें दिन 233 करोड़ पार

मंगलवार (40वें दिन) को तगड़ी कमाई करने के बाद बुधवार को भी फिल्म का मैजिक कायम रहा. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 41वें दिन शाम 6 बजे तक फिल्म ने 2.64 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 233.77 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 276.02 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

छठे वीकेंड पर जबरदस्त कलेक्शन

फिल्म ने अपने छठे वीकेंड पर बंपर कमाई की थी. शनिवार को 18.50 करोड़ और रविवार को 21.6 फीसदी के उछाल के साथ 22.50 करोड़ रुपये बटोरे थे. सिनेमाघरों में इवनिंग और नाइट शोज 70 फीसदी से ज्यादा ऑक्यूपेंसी के साथ खचाखच भरे रहे, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया.

इस साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट

200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करते ही ‘हनुमान अंश’ ने अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ (199.23 करोड़) को पछाड़ दिया है. अब यह साल 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जो इस लिस्ट में सिर्फ ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ से ही पीछे है.

---विज्ञापन---

10 लाख से शुरू हुआ मिरेकल

इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर किसी मिरेकल से कम नहीं है. अपने पहले हफ्ते में महज 1.08 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने चौथे हफ्ते 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन करके इतिहास रच दिया.

शोभिनव सत्या की शानदार एक्टिंग

नीम करौरी बाबा के जीवन से इंस्पायर्ड इस फिल्म में शोभिनव सत्या ने मुख्य किरदार निभाया है. फिल्म की डिवाइन स्टोरीलाइन और स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत दर्शक इसे बार-बार थिएटर्स में देखने पहुंच रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 16, 2026 06:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola