Sunday, 13 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बप्पा’ को लेने पहुंचीं Ankita Lokhane, मां-भतीजे संग की पूजा, ‘विग्नहर्ता’ को देख चहक उठी एक्ट्रेस

गणेश चतुर्थी के त्योहार की शुरुआत के साथ ही हर तरफ बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और टीवी सितारों तक, हर कोई गणपति बप्पा को अपने घर लाने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी अपने बप्पा की मूर्ति लेने पहुंचीं, जहां उनका खास अंदाज E24 के कैमरे में कैद हुआ।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 13, 2026 18:24
Share :
Ankita Lokhande

गणेश चतुर्थी के त्योहार की शुरुआत के साथ ही हर तरफ बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और टीवी सितारों तक, हर कोई गणपति बप्पा को अपने घर लाने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी अपने बप्पा की मूर्ति लेने पहुंचीं, जहां उनका खास अंदाज E24 के कैमरे में कैद हुआ। 13 सितंबर, रविवार को अंकिता गणपति की मूर्ति लेने एक दुकान पर पहुंचीं। तेज बारिश के बावजूद उनके चेहरे की एक्साइटमेंट साफ नजर आई। इस दौरान एक्ट्रेस ब्राउन और डार्क मस्टर्ड येलो शेड के खूबसूरत ट्रेडिशनल सूट में नजर आईं। उनके साथ उनकी मां और नन्हे भतीजे अद्वैत भी मौजूद थे। अंकिता हर साल अपने घर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करती हैं और पूरे महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना करती हैं। इस बार भी वह परिवार के साथ बप्पा को घर लाने पहुंचीं। दुकान के अंदर अलग-अलग डिजाइन की गणेश जी की कई मूर्तियां देखकर अंकिता काफी खुश नजर आईं। आखिरकार उन्हें अपने बप्पा की मूर्ति मिल गई, जिसे देखते ही उनकी खुशी देखने लायक थी। अंकिता ने बप्पा को तिलक लगाया, नारियल फोड़ा और चुनरी चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा की। इतना ही नहीं, उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी को भी तिलक लगाया। इसके बाद बप्पा की मूर्ति को गाड़ी में रखा गया और अंकिता अपनी मां के साथ घर के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान उन्होंने गणपति बप्पा के जयकारे भी लगाए। अब जल्द ही अंकिता के घर बप्पा विराजेंगे और एक्ट्रेस परिवार के साथ उनकी पूजा करती नजर आएंगी।

First published on: Sep 13, 2026 06:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola